‘बिग बॉस 17‘ के फिनाले में बस एक दिन बाकी हैं। 28 जनवरी की रात को बिग बॉस को अपना 17वां विनर मिल जाएगा, लेकिन फिनाले से पहले ही मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में कई फैंस और सेलेब्स आ गए हैं। इन सेलेब्स में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भी शामिल हैं। अब्दु रोजिक का कहना है कि मुनव्वर फारुकी बिग बॉस सीजन 17 के विनर बनेंगे। हालांकि उन्होंने इसकी काफी मजेदार वजह बताई है। दरअसल, अब्दु रोजिक से जब पूछा गया कि ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी तो उन्होंने काफी मजेदार तरीके से शो के विनर की भविष्यवाणी कर दी।
छोटे भाईजान ने दिया मजेदार जवाब
‘द खबरी’ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में अब्दु रोजिक से जब पूछा गया कि बिग बॉस 17 का विनर कौन होगा तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया। छोटे भाईजान ने कहा, ‘उन्हें लगता है कि बिग बॉस का 17वां सीजन मुनव्वर फारुकी जीतेंगे क्योंकि घर से बाहर उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स हैं, जो उन्हें वोट कर रही हैं।’
आयशा खान ने खोले थे मुनव्वर के सीक्रेट्स
जाहिर है कि बिग बॉस में आयशा खान बतौर वाइल्डकार्ड शामिल हुई थीं। घर में उन्होंने मुनव्वर फारुकी की पोल नेशनल टीवी पर खोलते हुए उनके कई सीक्रेटे्स बताए थे। आयशा खान ने कहा था कि मुनव्वर फारुकी ने अपनी पत्नी जैस्मिन, गर्लफ्रेंड नाजिला और उन्हें धोखा दिया है। इसके अलावा उन्होंने मुनव्वर पर कई और लड़कियों को धोखा देने का आरोप लगाया था। आयशा ने यह भी खुलासा किया था कि मुनव्वर फारुकी ने एक समय पर टू टाइमिंग की है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 फिनाले से पहले विनर बनने की दावेदारी छोड़ सकता है ये सदस्य
टॉप 5 की रेस में शामिल हैं ये सदस्य
गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में मिडनाइट इविक्शन के चलते विक्की जैन घर से बेघर हो गए थे। जिसके बाद टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। पाचों दावेदार विनर की रेस में एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक मुनव्वर फारुकी पहले नंबर पर हैं, जबकि अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर हैं। बरहाल, कौन होगा विनर इस बात का खुलासा कल यानी ग्रैंड फिनाले की रात 12 बजे होगा।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
5 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
7 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
7 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines