Bigg Boss 17: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में किसी न किसी बात को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच धूम-धाम मची रहती है। कई दिनों से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे थे। इसके बाद अब बिग बॉस (Bigg Boss) और अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। जहां वो बिग बॉस का घर छोड़ने की जिद ढाने बैठे हैं।
इसी बीच घर में दोस्ती को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली, जिसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) है। शो के हालिया एपिसोड में मनारा और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी, जिसके बाद मन्नारा अभिषेक को गाली देती हैं।
Mannara के चक्कर में भिड़े Abhishek-Munawar
मन्नारा की ऐसी हरकत के बाद अभिषेक को और गुस्सा आ जाता है, जिनको मुनव्वर संभालने और समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभिषेक गुस्से में होते हैं, जिसके चलते दोनों के बीच गंदी वाली लड़ाई हो जाती है। इतना ही नहीं, दोनों के बीच इस हद तक लड़ाई बढ़ जाती है कि बीच बचाव के लिए घर के बाकी सदस्यों को आना पड़ता है। हालांकि, दोनों की इस लड़ाई से मन्नारा को कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई की Salman Khan को धमकी, Tiger की सुरक्षा के लिए फिर सख्त हुई मुंबई पुलिस
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं ये सात कंटेस्टेंट्स
इसी बीच बिग बॉस के घर में लगातार नॉमिनेशन टास्क हो रहे हैं, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिल रही है और सभी एक-दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस से इस हफ्ते सात कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं, जिनमें अनुराग डोभाल, रिंकू, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण और खानजादी का नाम शामिल है। इसके अलावा विक्की जैन की एक चाल की वजह से नील भट्ट भी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines