Tehelka Bhai aka Sunny Arya: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से लाइमलाइट में आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर सनी आर्य (Sunny Arya) उर्फ तहलका भाई (Tehelka Bhai) अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर कुछ न कुछ पब्लिसिटी स्टंट कर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उनका मनारा चोपड़ा के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने मनारा को 40 लाख की सोने की चेन देने का वादा किया था। कैमरा के सामने उन्होंने इस बात का दावा किया था कि वो मनारा को 40 लाख की गोल्ड चेन देंगे। अब 40 लाख खर्चने का वादा करने के बाद तहलका भाई ने एक नया कारनामा कर दिया है। तहलका का अब एक नया वीडियो सामने आया है।
तहलका भाई ने बांटे 500-500 के नोट
अब अपने लेटेस्ट वीडियो में तहलका भाई देर रात बीच सड़क पर कैश उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कैश उड़ाने का मतलब ये नहीं कि वो शाहिद कपूर की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ में दिखाए गए हिट सीन की तरह बीच सड़क पैसों की बारिश कर रहे हैं। यहां तो मामला कुछ और ही है। अब सामने आए वीडियो में सनी आर्य को अपने हाथों से लोगों में कैश बांटते हुए देखा जा सकता है। वो सभी ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को हजार-हजार रुपए बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर इस दौरान मुस्कान है और हाथों में करारे-करारे 500 के नोट। आप देख सकते हैं कि वो सभी की मदद करने के लिए एक छोटी-सी कोशिश कर रहे हैं।
तहलका को स्टंट पड़ा महंगा
साथ ही तहलका भाई उन्हें स्पेशल मैसेज भी दे रहे हैं कि खुश रहो और मेहनत करते रहो। इस दौरान उन्हें उनकी एक फीमेल फैन भी मिल गई जो उनके साथ बस एक सेल्फी लेने के लिए बेताब थी। ऐसे में तहलका भाई ने उस लड़की के साथ स्माइल करते हुए फोटो भी खिंचवाईं और वो फिर से अपने उसी काम पर लग गए। उनकी मदद से सभी लोगों के चेहरों पर तो मुस्कान आ गई लेकिन तहलका को ये स्टंट करना थोड़ा महंगा पड़ गया। अब सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें दिखावा करने के लिए फटकार लगा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, ‘अगर आप देते हो तो किसी को पता भी नहीं चलना चाहिए कि दिया है। एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘इसको भी चेन उतार के पहना दो फिर वापस ले लो।’ एक ने सवाल किया, ‘कैमरे पर ऐसा क्यों करना?’
यह भी पढ़ें: Salman Khan के हम्बल नेचर पर आया फैंस का दिल, वीडियो देख बोले ‘उनके जैसा कोई नहीं’
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई फटकार
अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये मीडिया देखकर क्यों जाता है?’ एक शख्स ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘A क्लास मार्केटिंग स्ट्रेटेजी लेकिन बिल्कुल घटिया डोनेशन टैक्टिक है #बेशर्म।’ किसी ने लिखा, ‘शायद पहली बार मदद की है। इससे यही जाहिर हो रहा है कि ये खुद की मार्केटिंग है। देने वाले लोग कभी वीडियो नहीं बनाते।’ एक यूजर ने पूछा, ‘वीडियो बनाना जरूरी था इसका?’ कोई बोला, ‘भाई अगर मदद ही करनी थी तो बिना कैमरे के किसी की नजरों में आए बिना करो। ये क्या दिखावा है?’ एक ट्रोलर बोला, ‘खुद रोड पर हो और दूसरों को पैसा दे रहे हो।’
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
56 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines