Bigg Boss Contestant Suffering Panic Attack: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। बीती रात शो की एक कंटेस्टेंट को लेकर खबर आई कि उन्हें पैनिक अटैक आया है और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही ये खबर आई तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और सभी उनके लिए दुआ करने लगे। हालांकि अब लोगों को उनका हेल्छ अपडेट जानने के लिए भी बेचैनी हो रही है, तो आपको बताते हैं कि अब उनकी कैसी हालत है?
क्या हुआ बिग बॉस की कंटेस्टेंट को?
दरअसल, बीती रात खबर आई कि रियलिटी शो बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि सोनिया को पैनिक अटैक के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोनिया की तबियत ठीक नहीं है और हेल्थ संबंधी परेशानियों की वजह से बीते चार महीनों से उन्हें पैनिक अटैक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोनिया अपनी हिम्मत बांधे रखती है और इससे बाहर निकलने के लिए इससे लड़ रही है।
कैसी है हालत?
सामने आई जानकारी की मानें तो सुनने में आ रहा है कि अभी एक्ट्रेस को अस्पताल में रहना होगा। करीबी सूत्र की मानें तो सोनिया को देर रात तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली थी। हालांकि अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं। डॉक्टर लगातार सोनिया के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य चीजों की जांच कर रहे हैं। कुछ दिनों के लिए डॉक्टर ने अभिनेत्री को आराम करने के लिए कहा है, जिसकी उन्हें बहुत जरूरत है। इतना ही नहीं बल्कि इस वजह से सोनिया को दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है और वो दो दिन और भी अस्पताल में रह सकती हैं।
कौन हैं सोनिया बंसल?
सोनिया बंसल की बात करें तो वो बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। शो में आने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा सोनिया बंसल एक एक्ट्रेस भी हैं, जो हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। सोनिया ने कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना जलवा दिखाया है। IIFA अवार्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर सोनिया ने खूब लाइमलाइट लूटी थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस की हालत को देखते हुए फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Tishaa Kumar के बाद मशहूर म्यूजिशियन की बेटी का कम उम्र में निधन, जवान बेटी की मौत से टूटे मां-बाप
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines