Bigg Boss 17 Fame Actor participate in Khatron Ke Khiladi 14: इन दिनों रोहित शेट्टी का अपकमिंग शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हर रोज किसी ना किसी का नाम इस शो से जुड़ जाता है। इस बीच अब खबर है कि बिग बॉस 17 का एक हैंडसम मुंडा इस शो का हिस्सा बनेगा। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं?
बिग बॉस 17 फेम एक्टर
हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि उड़ारियां और बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल, रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने के लिए तैयार हैं। जी हां, खतरों के खिलाड़ी अपने चौदहवें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इसी के साथ समर्थ जुरेल भी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
अक्सर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं जुरेल
पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, बिग बॉस 17 के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे। सूत्र की मानें तो कहा जा रहा है कि इस साल शो की शूटिंग केप टाउन में नहीं बल्कि बुल्गारिया में एक खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी। बता दें कि समर्थ जुरेल अक्सर ही अपनी फनी बिहेवियर और मजाकिया हरकतों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। बिग बॉस 17 में समर्थ को उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ देखा गया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी।
ये नाम भी बन सकते हैं खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा
समर्थ जुरेल ही नहीं बल्कि कई और नाम ऐसे हैं जो खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ रहे हैं, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि वो शो में नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में निमरित कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, जिया शंकर, मनस्वी ममगई, मनीषा रानी, हैली शाह, शोएब इब्राहिम, मनारा चोपड़ा, शिल्पा शिंदे, अंकितो लोखंडे, विवेक दहिया, एल्विश यादव और नील भट्ट के नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ये सिर्फ अनुमानित नाम हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हसीना की खूबसूरती पर फिदा हुए Munawar Faruqui, बोले- हाय….
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines