Mannara Chopra Slams Akasa Air: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17 fame Mannara Chopra slams Akasa Air ) से लाइमलाइट में आईं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का एक ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मनारा ने अब एक एयरलाइन को सरेआम फटकार लगाई है और उनके साथ हुए बुरे एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है। मनारा का दावा है कि 1 नहीं बल्कि 2 बार इसी एयरलाइन में उनके अनुभव अच्छे नहीं रहे। अब हाल ही में इस एयरलाइन्स के साथ हुई घटना का मनारा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जिक्र किया है। उन्होंने अब अकासा एयर (Akasa Air) को टैग कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
यह भी पढ़ें: क्या Varun Dhawan और Natasha Dalal के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? पोस्ट ने मचाई खलबली
मनारा चोपड़ा के साथ फ्लाइट में क्या हुआ?
मनारा चोपड़ा ने आज कुछ देर पहले अपने ट्विटर (X) अकाउंट से लिखा, ‘अकासा एयर ट्रेवल करने के लिए सबसे खराब एयरलाइंस है। ये मेरा उनके साथ दूसरा एक्सपीरियंस है। पहली बार जब मैंने ट्रेवल किया था तो उन्होंने मेरा बैग डैमेज कर दिया था और इस बार मेरी तबियत खराब थी और वो मेरे साथ फिर से रूड बर्ताव कर रहे थे।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने जब लोगों का अटेंशन लुटा तो उस एयरलाइन को इस मामले पर चुप्पी तोड़नी पड़ गई। एक्ट्रेस को जवाब देते हुए अकासा एयर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाय मनारा, 18 फरवरी, 2024 को दिल्ली से मुंबई तक अकासा एयर की फ्लाइट पर आपकी यात्रा के बारे में हम सिचुएशन को क्लेरिफाई करना चाहेंगे: 1. हमारी बैगेज पॉलिसी के मुताबिक, चेक- इन करते हुए अगर बैगेज की लिमिट 15 किलो से ज्यादा हो जाती है तो एक्स्ट्रा फीस चार्ज की जाती है। हमारी टीम ने आपसे एयरलाइन पॉलिसी का पालन करने की रिक्वेस्ट की।’
एक्ट्रेस की बिगड़ी तबियत
उन्होंने आगे लिखा, ‘2. फ्रंट रो में सीट के लिए एडवांस बुकिंग करवानी पड़ती है और उसकी एक्स्ट्रा फीस लगती है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। जैसा हमारी टीम ने समझाया, सभी फ्रंट रो बाकी पैसेंजर्स द्वारा रिजर्व्ड थीं और कंफर्म सीट को हटाना मुमकिन नहीं है। आपकी रिक्वेस्ट को सुनते हुए और आप कैसा महसूस कर रही हैं ये ध्यान में रखते हुए हमने आपको इमरजेंसी रो में सीट दी जो कि A+ सीट है और उसमें काफी लैग स्पेस और कम्फर्ट है। हमे रिग्रेट है कि आपको लगा कि आपके साथ हमारी सर्विस और इंटरेक्शन अच्छी नहीं रही और हम अपनी सर्विस को इम्प्रूव करते रहेंगे। आपके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं।’
स्टाफ के घटिया बर्ताव से भड़की मनारा चोपड़ा
अब इस पोस्ट पर मनारा ने रिएक्ट कर लिखा है, ‘आप क्या लिख रहे हैं सर, आपका स्टाफ मेरे साथ रूड बर्ताव कर रहा था। आज सुबह मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, मैंने ये बात आपके स्टाफ को बताई थी और मेरे साथ अच्छा बर्ताव करने के बजाय उन्होंने कहा कि आप मेरे मैनेजर से बात कर सकती हैं। आपका मैनेजर इतना विनम्र भी नहीं था कि आकर इस मामले को समझ सके।’ अब एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines