Ayesha Khan Mystery Man Revealed: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम आयशा खान (Ayesha Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़ी खलबली मचा दी है। उनके यूं तो सभी पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स के दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसे देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान हो गई और सभी लोग सोच में पड़ गए। दरअसल, वैलेंटाइन डे के दिन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मिस्ट्री मैन संग अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो को देख सभी लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर अब आयशा खान की जिंदगी में इतनी जल्दी किसकी एंट्री हो गई।
यह भी पढ़ें: Arti Singh ने अपने सपनों के शहजादे संग शेयर की तस्वीर, देख आएगी Ajay Devgn की याद
मुनव्वर फारुकी ने थामा किसका हाथ?
बिग बॉस के घर में तो वो मुनव्वर फारुकी से इश्क फरमाते हुए नज़र आ रही थीं। हालांकि, बाद में इनका रिश्ता दुश्मनी में बदल गया और अब सोशल मीडिया पर वो किसी का हाथ अपने हाथों में थामे नजर आ रही हैं। जब फैंस आयशा खान के मिस्ट्री मैन को लेकर कंफ्यूज हो गए तो उन्होंने इस स्पेशल डे पर खुद उसका चेहरा रिवील कर दिया। इतना ही नहीं आयशा ने उस शख्स के साथ अपना एक बेहद रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है। हैरानी की बात तो ये भी है कि अब जिसके साथ आयशा खान खुलम खुला इश्क लड़ा रही हैं उस शख्स को आप लोग भी जानते हैं। ये मिस्ट्री मैन बिग बॉस 17 में भी दिखाई दिया था। जहां उनके आयशा से रिश्ते खराब थे तो वहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड मुनव्वर फारुकी संग उस शख्स की जिगरी दोस्ती देखने को मिली थी।
आयशा खान का मिस्ट्री मैन हुआ रिवील
बता दें, अब जिसके साथ आयशा खान रोमांस कर रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हैं। इनका वैलेंटाइन पर रोमांटिक वीडियो सामने आया है। इन दोनों ने ही अपने-अपने अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं और बाहों में बाहें डाल इश्क लड़ा रहे हैं। इनकी आंखों में प्यार भी साफ-साफ दिख रहा है। किस तरह से आयशा और अभिषेक एक- दूसरे में खोए हुए हैं ये देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है जैसे इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है और दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, सच तो कुछ और ही है। दरअसल, इनका ये रोमांटिक वीडियो बस अभिषेक के गाने का प्रमोशन है जो हाल ही में उन्होंने मनारा चोपड़ा के साथ किया था।
फैंस के रिएक्शंस
लेकिन अब लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही हैं। अभिषेक कुमार और आयशा खान साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। इनकी जोड़ी को अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आयशा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पहले मुनव्वर अब अभिषेक।’ एक ने लिखा, ‘यार की नागिन को गले लगा लिया वाह।’ एक बोला, ‘फेम डिगर अब इस फेक कुमार के पीछे पड़ गई।’ एक ने अभिषेक से पूछा, ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं लेकिन आप उससे दोस्ती कैसे कर सकते हो जिसने नेशनल टेलीविजन पर आप के दोस्त को बदनाम किया।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines