Aishwarya Sharma: सेलेब्स को शादी की कितनी एक्साइटमेंट होती है ये तो सभी जानते हैं। कोई सालों पहले प्लानिंग शुरू कर देता है तो कुछ एक्ट्रेसेस महीनों पहले अपने वेडिंग ऑउटफिट बनवाने के लिए दे देती हैं। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या ने भी किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़े एक सीक्रेट को खुलेआम रिवील कर दिया है। ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) और ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वया शर्मा ने अब एक अनसुना किस्सा सुनाया है।
ऐश्वर्या शर्मा शादी से पहले क्यों हो गई थीं बेहोश?
ऐश्वर्या शर्मा ने रिवील किया कि अपनी शादी के लहंगे को लेकर उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा और इस दौरान वो कितने स्ट्रेस में थीं। ऐश्वया शर्मा ने इस दौरान ये भी बताया कि शादी से पहले वो एक बार बेहोश हो गई थीं, लेकिन क्यों ये भी जान लेते हैं। आखिर ऐश्वर्या को ऐसी कौन-सी टेंशन थी जिसके बाद बात यहां तक आ गई कि वो चक्कर खाकर गिर गई थीं। दरअसल, हुआ ये कि ऐश्वर्या को अपने सपनों के लहंगे की काफी चिंता थी और इसी टेंशन में उनका ये हाल हो गया था।
लहंगे बन गया था टेंशन
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादी पर भारी डिजाइनर लहंगा नहीं बल्कि एक ट्रेडिशनल लहंगा पहनना चाहती थीं। इसके स्ट्रेस में वो रात को सो भी नहीं पाती थीं। ऐसे में एक्ट्रेस 6 महीने पहले ही लहंगे को डिजाइन करने में लग गई थीं। उन्होंने अपने लहंगे के लिए कपड़ा इंदौर और मुंबई से खरीदा था और शादी से पहले दो महीने तक दर्जी ने वो कपड़ा बिना सिले यूं ही अपने पास रखा। ऐसे में समय बर्बाद होते देख वो घबरा गई थीं क्योंकि शादी नजदीक आ रही थी और उनके पास पहनने के लिए ऑउटफिट नहीं था।
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के बाद भी क्यों ‘अनमैरिड’ हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, खुद बताई शादी न करने की वजह
किचन में बेहोश पड़ी रहीं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या ने रिवील किया कि एक दिन जब दर्जी उन्हें ब्लाउज ट्राई करवाने के लिए उनके घर आया तो वो बहुत नर्वस हो गई थीं। जब वो आउटफिट ट्राई कर रही थीं तो उनका ब्लड प्रेशर गिर गया। ऐश्वर्या घबरा गईं और उन्हें लगा कि वो बेहोश हो जाएंगी। ऐसे में वो किचन की तरफ भागीं और जैसे ही उन्होंने चीनी खाई, वो वहीं गिर गईं। ऐश्वर्या उस वक्त फ्रिज से टकराकर गिर गई थीं। 5-10 मिनट बाद जाकर उन्हें होश आया था। दर्जी बाहर बैठा रहा और उसे पता तक नहीं चला कि एक्ट्रेस बेहोश थीं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines