हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट ने दी 'पैंट फाड़ परफॉरमेंस', चिंटू का डांसिंग वीडियो देख फैंस भी हैरान

Samarth Jurel Viral Video: ‘बिग बॉस 17’ फेम समर्थ जुरेल का एक डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। एक्टर ने अब पैंट फाड़ डांस किया है जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Samarth Jurel Viral Video

Samarth Jurel Viral Video: बिग बॉस के एक पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। ये वीडियो बेहद अटपटा है और इसी वजह से ये वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) फेम एक्टर समर्थ जुरेल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। समर्थ जुरेल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, करें भी क्यों न समर्थ जुरेल ने अब पैंट फाड़ डांस जो किया है।

डांस करते हुए फटी समर्थ जुरेल की पैंट

समर्थ जुरेल ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले वो एक कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। बास्केटबॉल खेलते हुए समर्थ जुरेल जबरदस्त डांस करते हैं। उनके डांस मूव्स इतने एनर्जेटिक हैं कि उनके साथ-साथ फैंस भी एक अलग ही धुन में खो गए। हालांकि, फैंस की तो बीच में ही आंखें खुल गईं जब उन्होंने देखा कि डांस करते-करते समर्थ की पैंट फट गई है, लेकिन एक्टर डांस में इतने खो गए कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनकी पैंट के चिथड़े उड़ गए।

फैंस ने की एक्टर के जज्बे की तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थ जुरेल बेखबर होकर डांस कर रहे हैं और उनकी पैंट बुरी तरह से फट चुकी है। अब उनका ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग जहां चिंटू का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उनकी परफॉरमेंस की तारीफ करते दिख रहे हैं। एक फैन ने डांस देख कहा, ‘बॉलीवुड में अगला नया हीरो।’ एक यूजर ने कहा, ‘वो टार्जन बॉय की वाइब्स दे रहा है।’ एक ने कहा, ‘भाई आपका बेफिक्र रवैया और अपनी कला के प्रति आपका समर्पण वाकई प्रेरणादायक है।’ एक शख्स ने हंसते हुए लिखा, ‘पैंट फाड़ डांस वाह रे वाह चिंटू भैया।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर के स्टंटमैन की मौत का खुला राज, 3 महीने बाद हुआ चौंका देने वाला खुलासा

ट्रोल हुए चिंटू

एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, ‘समर्थ अगली बार स्ट्रेचेबल पैंट पहनना, लेकिन आप रुके नहीं ये सराहनीय है।’ एक कमेंट आया, ‘पैंट फट जाए पर डांस नहीं रुकना चाहिए।’ एक फैन ने कहा, ‘इंजेक्शन ब्यूटी कोने में रो रही है।’ एक बोला, ‘चिंटू भाई आपकी पैंट फट गई यार…पैंट तो देख लेते भाई…।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वो चिंदी ईशा ने क्या खोया है, उसको बाद में पता चलेगा।’ एक ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘छपरी अल्ट्रा प्रो मैक्स।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola