Bigg Boss 17 Eviction: जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले आ रहा है, वैसे-वैसे मेकर्स बड़ा झटका दे रहे हैं। हाल ही में शो से आयशा खान का पत्ता साफ हुआ है, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने घर के एक और सदस्य को बेघर कर दिया है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा फिनाले वीक से पहले घर से एक और कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में काम नहीं कर पाती हुस्न की मल्लिका, वीडियो शेयर कर बोलीं- NO AC, NO Sunny…
बिग बॉस से बाहर हुआ ये सदस्य
दरअसल, इस बार जो सदस्य घर से बाहर गया है उसका नाम है ईशा मालवीय। द खबरी की मानें तो ईशा मालवीय बेघर हो गई हैं। इसकी जानकारी बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने एक्स पर साझा की है। इस एविक्शन से हर कोई हैरान है और हो भी क्यों ना, क्योंकि सोशल मीडिया पर कयास लगा जा रहे थे कि विक्की घर से बाहर हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और घर से ईशा का पत्ता साफ हो गया।
ये सदस्य हुए थे नॉमिनेट
हालांकि ये जानकारी अभी सिर्फ द खबरी के अनुसार है और इसको लेकर ऑफिशियल रूप से कुछ सामने नहीं आया है। बता दें कि चार लोग फिनाले वीक में जा चुके हैं, जिसमें मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मुनव्वर फारूकी है। बताते चलें कि आयशा खान, ईशा मालवीय विकी जैन और अंकिता लोखंडे नॉमिनेट हुए थे।
फाइनलिस्ट में 6 सदस्य
बता दें कि ईशा और आयशा के घर से बाहर जाने के बाद अब बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक, मुनव्वर, मन्नारा, अरुण, विकी और अंकिता रह गए हैं। शो के फाइनलिस्ट में इस बार 6 लोग हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो की टॉफी किसके हाथ में जाएगी।
किस आधार पर हुआ एविक्शन?
बता दें कि बिग बॉस ने शो में कुछ फैंस को बुलाया था और उनकी वोटिंग के आधार पर ही घर के सदस्यों का एविक्शन हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होगा?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines