Bigg Boss 17 Double Elimination Twist: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में होने वाले एलिमिनेशन को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस बार शो को और भी मजेदार बनाने के लिए जल्द ही घर में कई वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री होने वाली है। लेकिन इससे पहले घर में सफाया किया जाएगा। यानी जो कंटेस्टेंट्स शो में कुछ खास योगदान नहीं दे पा रहे उनका सफर अब खत्म होने वाला है। ऐसे में इस हफ्ते के एलिमिनेशन में आने वाले ट्विस्ट को लेकर बड़ी जानकारी आई है। इस बार 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स का शो से पत्ता कटने वाला है।
यह भी पढ़ें: IMDb Most Popular Indian Stars की लिस्ट में चमका Shah Rukh का नाम, दीपिका या आलिया किसने मारी बाजी?
किसके सिर पर लटकी इविक्शन की तलवार
बता दें, नाविद सोल के शो से एग्जिट के बाद अब खबर आई है कि 5 और कंटेस्टेंट्स का जल्द ही एलिमिनेशन हो सकता है। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन होगा। यानी एक साथ 2 लोग शो से बाहर हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते किस-किसके सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। अब अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, तहलका उर्फ सनी आर्या और जिग्ना वोरा में से किसी दो लोगों के बिग बॉस के घर से बेघर होने के चांसेस हैं।
इन कंटेस्टेंट्स का होगा डबल एलिमिनेशन
वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए कहा गया है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और अनुराग डोभाल (Anurag Dibhal) को काफी वोट्स आ रहे हैं। ये दोनों शो में इस हफ्ते सुरक्षित रहेंगे। लेकिन सनी (Sunny Arya), जिग्ना (Jigna Vora) और सना (Sana Raees) पर अब शो से आउट होने का खतरा मंडरा रहा है। अब इन तीनों में से कौन इस हफ्ते बिग बॉस को अलविदा कहेगा ये तो पिता नहीं चल पाया है। लेकिन शो में डबल एलिमिनेशन का ट्विस्ट न सिर्फ घरवालों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी काफी शॉकिंग होने वाला है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सना और विक्की में दिखी तकरार
वहीं, फिलहाल बिग बॉस में क्या चल रहा है इस पर बात करें तो आज के एपिसोड में सना और विक्की जैन के बीच खूब झड़क देखने को मिलेगी। ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नज़र आएंगे। विक्की जहां सना का खाना रोकने की बात करेंगे तो वहीं वो भी उनसे लड़ते हुए शो को TRP दिलवाएंगी। वैसे इन दोनों का रिश्ता ऑडियंस को काफी कंफ्यूज़ कर रहा है। कभी लड़ाई तो कभी इनकी नज़दीकियां शो में देखने को मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines