Bigg Boss 17 Samarth Jurel Romances With Isha Malviya: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कुछ वीडियो क्लिप्स इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को देखकर जहां कुछ यूजर्स बिग बॉस का मज़ाक उड़ा रहे हैं। तो कुछ वीडियो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स को ‘निब्बा-निब्बी’ तक बता रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अब भड़क उठे हैं। दरअसल, कल के एपिसोड को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस घर में अब अश्लीलता की सभी हदें पार हो गई हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये वाकई एक फैमिली शो है?
यह भी पढ़ें: Virat Kohli के बर्थडे पर Anushka Sharma ने लिख दी दिल छूने वाली बात, फनी फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान
देर रात ब्लैंकेट में इंटिमेट हुए ईशा और समर्थ
दरअसल, बीते कई दिनों से ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) पर रोमांस का बुखार चढ़ा हुआ है। कपल ने जबसे अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कबूल किया है इसके बाद से इन्हें अक्सर कोजी होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन अब लगता है इनके रोमांस के चक्कर में कुछ लोग शो देखना ही बंद कर देंगे। क्योंकि अब इनकी कोजिनेस अश्लीलता में बदलती जा रही है। फैंस ने लेटेस्ट एपिसोड एपिसोड में ईशा और समर्थ को बिग बॉस के घर की लाइट्स ऑफ होने के बाद कुछ ऐसा करते देख लिया जिसके बाद सभी की आंखें फटी रह गईं। ये कपल देर रात ब्लैंकेट के अंदर इंटीमेट होता नजर आया।
https://twitter.com/BiggBoss17_Tak/status/1720859568102928705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1720859568102928705%7Ctwgr%5E653383dc3327873c14c16fe6dd2807b790a9af25%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Ftv-isha-malviya-intimate-with-samarth-jurel-in-bigg-boss-17-fans-brutally-trolled-couple-23573479.html
कपल ने तोड़ दीं सारी हदें
अब इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस तरह से कपल ब्लैंकेट के अंदर हरकत कर रहा है वो देख लोगों का पारा हाई हो गया। इसके अलावा कुछ दिन पहले इनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था। उस वीडियो में एक कुशन के नीचे समर्थ-ईशा के प्राइवेट पार्ट टच करते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों को लगा कि कैमरा से उनकी ये हरकत छिप जाएगी। लेकिन उनकी अश्लीलता भरी हरकत तकिया भी छिपा नहीं पाया। इसके अलावा भी कई ऐसे वीडियो बार-बार सामने आ रहे हैं जो बिग बॉस के फैमिली शो होने पर सवाल उठा रहे हैं।
https://twitter.com/BiggBoss17_Tak/status/1720723509863956490?s=20
क्या सलमान लगाएंगे फटकार?
इस वीडियो पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘निब्बा निब्बी फिर से शुरू हो गए। ये मिनी टैम्पटेशन आईलैंड लग रहा है।’ तो कोई इनपर भड़ास निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। अब जिस तरह से घर का माहौल देखकर बाहर का तापमान बढ़ता जा रहा है, ऐसे में हो सकता है सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल की क्लास लगा दें। इन दोनों की वजह से शो की TRP पर भी भारी असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि ये कपल अपनी इन हरकतों पर रोक लगाएगा या फिर और भी रोमांटिक होते नज़र आएंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines