Munawar Faruqui Got Emotional In Bigg Boss 17: सलमान खान (SALMAN KHAN) का रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss17) फैंस के बीच डिस्कशन का टॉपिक बना हुआ है। इस बार घर में कई मशहूर हस्तियों ने कदम रखे हैं। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट हैं पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) जो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो लॉकअप सीजन 1 भी जीत चुके हैं। मुनव्वर काफी कंट्रोवर्सिअल पर्सनालिटी हैं। उनके जेल जाने से लेकर उनकी शादी और बच्चे सब चीज़े उन्हें सुर्खियों में ले ही आते हैं। ऐसे में वो बिग बॉस के लिए एक परफेक्ट कंटेस्टेंट बन जाते हैं।
इमोशनल हुए मुनव्वर
मुनव्वर फारुकी शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घर में आते ही मुनव्वर फारुकी रोने लगे। उनको यूं इमोशनल होता हुआ देख अब फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का नया वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें मुनव्वर फारुकी इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी कहानी सुना रहे हैं और इस दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरा के सामने रो पड़े। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि मुनव्वर की ये हालत हो गई।
सुनाई अपनी कहानी
दरअसल, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनव्वर-नील भट्ट के साथ अपना दिल खोलकर बातें कर रहे हैं। मुनव्वर इस दौरान अपने अतीत को याद करते हैं और नील के साथ अपने बेटे को लेकर बातें करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में उनका अपने बेटे के साथ बॉन्ड काफी स्ट्रांग हो गया है। वो हर दम उनके दिमाग में घूमता रहता है। वो हमेशा उनके साथ ही है। ये सब कहते हुए उनकी जो हालत है उसे देखकर फैंस का दिल टूट गया है। वैसे नील और अभिषेक-मुनव्वर को इस दौरान सपोर्ट करते हुए उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्या सीक्रेट्स रिवील करेंगे मुनव्वर?
इस क्लिप को देखने के बाद दर्शक एपिसोड का इंतज़ार कर रहे हैं। सभी को मुनव्वर फारुकी के पर्सनल लाइफ पर खुलासों का इंतज़ार हो रहा है। सभी जानना चाहते हैं कि कॉमेडियन की पर्सनल लाइफ में क्या कुछ हुआ। शो लॉक अप में भी उन्होंने कई चौंकाने वाले सीक्रेट्स रिवील कर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में इस शो में भी वो कुछ राज़ दुनिया के सामने खोल सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines