Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खबरों के बाजार में खूब लाइमलाइट चुरा रहा है। हर कोई शो को लेकर बातें कर रहा है और गॉसिप टाउन में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि अब इस शो को लेकर एक हसीना ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। जी हां, गॉसिप टाउन में तो कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है।
ईशा मालवीय ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने कुछ ऐसा ही कहा है। जी हां, ईशा का कहना है कि बिग बॉस 17 में उन्हें ऐसे लोग मिले हैं, जो बेहद सेल्फिश हैं। ईशा ने कहा कि शो के घर में उन्हें बेहद सेल्फिश लोगों के साथ रहना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने उनका यूज किया।
मुझे इसका रिग्रेट होता है- ईशा
ईशा ने कहा कि उन लोगों ने मेरा यूज किया, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ रही। हालांकि उस टाइम मुझे इस चीज का एहसास नहीं था, लेकिन आज मुझे इस चीज का पछतावा है, लेकिन मुझे शो में आने का कोई पछतावा नहीं है। भले ही उन्होंने कभी मेरी इज्जत नहीं की और ना ही मुझे समझा और मैंने उन लोगों के साथ रिश्ते बनाए, आज मुझे इसका रिग्रेट होता है। ईशा ने आगे कहा कि वो आगे भी किसी डांस-बेस्ड रियलिटी शो का हिस्सा बनना जरूर चाहेंगी।
बिग बॉस 17 में आई थी ईशा
गौरतलब है कि ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में जमकर लाइमलाइट चुराई थी। इस सीजन में ईशा अकेली नहीं गई थी, जी हां उन्होंने शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। शो में दोनों ने खूब लाइमलाइट चुराई थी। हालांकि दोनों के झगड़े खूब चर्चा में रहे थे। ब्रेकअप होने के बाद दोनों ने इस शो में हिस्सा लिया था।
बिग बॉस ओटीटी 3 का तीसरा सीजन
बता दें कि इन दिनों बिग बॉस का ओटीटी का तीसरा सीजन चल रहा है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। इस सीजन में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जिन्हें देखने के बाद दर्शकों को भरोसा नहीं हुआ था। शो से नीरज, पायल और पौलीमी बाहर आ चुके हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार जनता किसे विनर चुनेगी? जी हां, तीसरे सीजन में कौन शो की ट्रॉफी घर लेकर जाएगा ये तो अब वक्त ही बताएगा?
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone को बेटा होगा या बेटी? हो गया खुलासा, ज्योतिषी ने कर दी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines