Shubrangi Goyal
Read More
---विज्ञापन---
Bigg Boss Contestant Who Went in Depression: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई लोगों को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक कुमार का गेम बहुत पसंद आ रहा है और फैंस उनके हाथ में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी देखना चाहते हैं। आज हम आपको उड़ारियां फेम अभिषेक कुमार के बारे में हम कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। अभिषेक कुमार बिग बॉस के कंटेस्टेट होने के साथ-साथ एक टैलेंटड एक्टर हैं, लेकिन एक समय था जब वो डिप्रेशन में चले गए थे। अभिषेक कुमार एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनके एक जमाने में टिकटॉक पर 4 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन टिकटॉक बैन होने की वजह से उनके ये फॉलोअर्स घट गए।
6 महीने तक लिया था ट्रीटमेंट
अभिषेक कुमार ने इसके बाद अपना एक म्यूजिक वीडियो भी शुरू किया था और अपना पहला गाना ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ रिलीज किया। उनका ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके सीरियल ‘उड़ारियां’ की अगर बात करें तो अभिषेक कुमार के सीरियल उड़ारियां से अपना डेब्यू किया, इसमें ईशा मालवीय के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया। ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कुछ समय बाद ऑफस्क्रीन में तब्दील हो गई। महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद अभिषेक कुमार डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने 6 महीने तक अपना ट्रीटमेंट लिया।
ये भी पढ़ें-लंदन से आया Mannara का सहारा, क्या Bigg Boss 17 में सपोर्ट करेंगे जीजू Nick?
इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
ईशा मालवीय भी बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। वो शो के अंदर भी कई बार अभिषेक कुमार के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा कर चुकी हैं। उनका कहना है कि अभिषेक ने कई बार उनके साथ बहुत गंदा बर्ताव किया था और वो बहुत अग्रेसिव थे। इस वजह से उन्होंने अपना रिलेशनशिप खत्म कर लिया। साथ ही अभिषेक कुमार ने भी ईशा पर कई आरोप लगाए हैं। ईशा मालवीय के एविक्शन की अगर बात करें तो वो हाल ही बिग बॉस से एविक्ट हुई हैं। अभिषेक कुमार को भी घर के नियम तोड़ने के आरोप में घर से निकाल दिया गया था, लेकिन फिर हाउसमेट्स की वोटिंग के बाद उन्होंने फिर से घर में एंट्री मिल गई। अब देखना बाकि है बिग बॉस का विनर कौन होगा। आखिरी टॉप कंटेस्टेंट में अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारुकी बचे हैं।
Abhishek Journey ❤️@Abhishekkuma08 #abhishekkumar #isha #samarthjurel #khanzaadi #manupunjabi #vickyjain #biggboss17 #biggboss #munawarfaruqui #vickyjain #uk07rider #tehalkaprank #munawarfaruque #biggbossupdate #fastupdate #biggbosslive #biggboss17live #munawar #biggboss17… pic.twitter.com/vXcP12C9w3
— Manu Punjabi (@manupunjabim3) January 25, 2024
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।