Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Trolled: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को फैंस को सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स ट्रोलिंग के शिकार होते हैं। ऐसा ही कुछ अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ हो रहा है। वो इस सीजन की शुरुआत से ही अपने एग्रेसिव बिहेवियर को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में सबसे पहले उनका एग्रेसिव बिहेवियर ईशा मालवीय (Isha Malviya) के साथ देखने को मिला था।
इसके बाद उनका यही व्यवहार खानजादी (KhanZaadi) के साथ बदतमीजी से बात करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में अभिषेक कुमार के इस तरह के व्यवहार को लेकर ट्रोल्स एक बार फिर उन पर हावी हो चुके हैं और उनको जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अभिषेक को बात करने की तमीज नहीं है।
https://twitter.com/EngineerMs_16/status/1725225747755737232
खानजादी पर चिल्लाते नजर आए अभिषेक
‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट दिवाली पार्टी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी मौके पर रेड कार्पेट को कवर करने के लिए पैपराजी भी पहली बार घर में एंट्री करती है। इसी बीच शो में एक टास्क के दौरान खूब आतिशबाजी हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे का नाम लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। इसी दौरान अभिषेक, खानजादी और उनके कैरेक्टर का मजाक उड़ाते नजर आए। साथ ही वो काफी चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जो बिग बॉस फैंस को कुछ रास नहीं आया और उन्होने अभिषेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे Abhishek Kumar
वहीं, इस तरह के बिहेवियर को लेकर ट्रोल्स अभिषेक (Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Trolled) को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे ढंग से बात करनी नहीं आती क्या’? वहीं, दूसरा यूजर लिखता है, ‘अब पता चला ईशा ने अभिषेक को क्यों छोड़ा’? तीसरा यूजर लिखता है, ‘अभिषेक खानजादी के साथ लव एंगल बनाने की कोशिशें कर रहा था, लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो वो इस तरह की हरकतों पर उतर आए हैं’।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
33 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines