---विज्ञापन---

‘ढंग से बात करनी नहीं आती…’ खानजादी पर चिल्लाए Abhishek Kumar पर भड़के Bigg Boss फैंस; यूजर्स सुना रहे खरीखोटी

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Trolled: हाल में 'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक कुमार, खानजादी से दुश्मनी निकालते नजर आ रहे हैं। वो बुरी तरह से एक्ट्रेस पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। 

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Trolled: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को फैंस को सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स ट्रोलिंग के शिकार होते हैं। ऐसा ही कुछ अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ हो रहा है। वो इस सीजन की शुरुआत से ही अपने एग्रेसिव बिहेवियर को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में सबसे पहले उनका एग्रेसिव बिहेवियर ईशा मालवीय (Isha Malviya) के साथ देखने को मिला था।

इसके बाद उनका यही व्यवहार खानजादी (KhanZaadi) के साथ बदतमीजी से बात करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में अभिषेक कुमार के इस तरह के व्यवहार को लेकर ट्रोल्स एक बार फिर उन पर हावी हो चुके हैं और उनको जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अभिषेक को बात करने की तमीज नहीं है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/EngineerMs_16/status/1725225747755737232

खानजादी पर चिल्लाते नजर आए अभिषेक

‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट दिवाली पार्टी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी मौके पर रेड कार्पेट को कवर करने के लिए पैपराजी भी पहली बार घर में एंट्री करती है। इसी बीच शो में एक टास्क के दौरान खूब आतिशबाजी हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे का नाम लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। इसी दौरान अभिषेक, खानजादी और उनके कैरेक्टर का मजाक उड़ाते नजर आए। साथ ही वो काफी चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जो बिग बॉस फैंस को कुछ रास नहीं आया और उन्होने अभिषेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Railway Man से Mumbai Diaries तक.. असली त्रासदियों पर आधारित हैं ये फिल्में और वेब सीरीज; OTT पर देख कांप जाएगा दिल

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे Abhishek Kumar

वहीं, इस तरह के बिहेवियर को लेकर ट्रोल्स अभिषेक (Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Trolled) को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे ढंग से बात करनी नहीं आती क्या’? वहीं, दूसरा यूजर लिखता है, ‘अब पता चला ईशा ने अभिषेक को क्यों छोड़ा’? तीसरा यूजर लिखता है, ‘अभिषेक खानजादी के साथ लव एंगल बनाने की कोशिशें कर रहा था, लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो वो इस तरह की हरकतों पर उतर आए हैं’।

First published on: Nov 18, 2023 01:29 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola