Bigg Boss 17 Ankita-Vicky: इन दिनों ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में किसी न किसी बात को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और मतभेद हो रहे हैं। साथ ही शो के हर एक एपिसोड के साथ दर्शकों का इंटरेस्ट भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब खुद बिग बॉस की पोल खुलती नजर आ रही है, जिससे वो पल्ला झाड़ रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस के हालिया एपिसोड में इस बात का खुलासा हुआ है कि शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को स्पेशल सुविधाएं मिल रही हैं।
इस बात का खुलासा होने के बाद घर में नजर आ रहे सभी कंटेस्टेंट्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वो भी बिग बॉस से इस तरह की सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये राज सभी के सामने खुलने के बाद बिग बॉस भी इस से अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं कि वो अपनी ओर से दोनों कंटेस्टेंट को ये सुविधाएं दे रहे हैं। बिग बॉस का कहना है वो ये सुविधाएं उन दोनों के कहने पर ही दे रहे हैं, जिसके बाद इसका फैसला अब घर वालों को करना है।
Bigg Boss में अंकिता-विक्की को मिली रही स्पेशल सुविधाएं
दरअसल, बिग बॉस के जारी प्रोमो वीडियो में विक्की अपने बाल संवारते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सभी इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि विक्की अपने बालों की कटिंग करवा कर आए हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स को ऐसी किसी सुविधा के बारे में नहीं पता है, जिसके बाद एक-एक सभी कंटेस्टेंट्स उनसे ये मांग करने लगते हैं कि उनको ये सुविधाएं चाहिए। मनारा कैमरा के सामने बोलती हैं कि उनको भी इसकी जरूरत है। वहीं, तहलका भाई उर्फ सनी आर्य भी बिग बॉस के इसके लिए बात करते नजर आते हैं, जिसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी बात और सफाई पेश करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘घर तोड़ने वाला इंसान..’ Varun Dhawan की इस बात से बना Karan Johar का मुंह; VIDEO वायरल
बिग बॉस के साथ अंकिता-विक्की की भी खुली पोल
लिविंग एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए बिग बॉस कहते हैं, ‘आप सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में कुछ मांगें रखी थीं, जिसके लिए कहा गया था कि अगर वे सही है या शो में किसी तरह की अड़चन पैदा नहीं करेगी तो उनको माना जाएगा। मैंने आप सभी से खुलकर बात करते हुए बताया था कि मैं आप सभी की किस डिमांड को पूरा कर सकता हूं। इसी तरह से शो में दो कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनको उनकी मांगों को लेकर समझने की कोशिश की गई थी कि वो उनके खिलाफ जा सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि हम संभाल लेंगे। अब दोनों का फैसला आप सभी के हाथों में है’।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines