Aoora Dedicate Raghupathi Raghav Raja Ram Song to UP Tourism : राम की नगरी अयोध्या में आज 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अयोध्या पहुंचकर इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने। आज देश के कोने-कोने में राम लला के आगमन का जश्न मनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के इस मौके पर बिग बॉस-17 के एक्स कंटेस्टेंट और कोरियन के-पॉप सिंगर औरा ने भगवान राम को अपनी आवाज में एक गाना डेडिकेट किया है। औरा ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाने को अपनी आवाज में रीक्रिएट किया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ट्रेडिशनल लुक में दिखे औरा
आपको बता दें कि के पॉप सिंगर औरा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अपनी आवाज में भगवान श्रीराम और यूपी टूरिज्म को डेडिकेट म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल ‘रघुपति राघव राजा राम’ है, जिसमें सिंगर ट्रेडिशनल लुक में माथे पर तिलक लगाए हुए गाना गाते हुए दिख रहे हैं। सिंगर ने कुछ घंटे पहले ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर छा गया है।
यूपी टूरिज्म को किया डेडिकेट
वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने एक मैसेज भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘साउथ कोरिया, अयोध्या से गहरा और ऐतिहासिक बॉन्ड रखता है। इस समय अयोध्या में जश्न का माहौल है, इसलिए मैं प्यार के साथ यह गाना गाते हुए यूपी टूरिज्म को डेडिकेट करना चाहता हूं। इंडियन कल्चर ने मुझे भारत के साथ कनेक्ट रहने का मौका दिया है।’ औरा ने आगे लिखा, ‘जब मैं यह गाना गा रहा था तो मैंने खुद को राम की भक्ति में डूबा हुआ पाया। आपको भी सुनने के बाद ऐसा ही महसूस होगा।’ उधर, और की इस म्यूजिक वीडियो को फैंस भी खूब प्यार दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स के अजब-गजब लुक्स
संबंधित खबरें
FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
32 mins ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 hr agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
2 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
19 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
23 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines