Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput Funeral: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस आज भी एक्टर को भुला नहीं पाए हैं। सभी के दिल और दिमाग में सुशांत अभी भी जिंदा हैं। लोग एक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं और उनकी ही बात करना चाहते हैं। वैसे अब तक कई फैंस के मन में एक सवाल चल रहा था। जब से सुशांत की मौत हुई है सभी लोग जानना चाहते हैं कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता (Ankita Lokhande) उनके अंतिम संस्कार से क्यों गायब थीं।
यह भी पढ़ें: ईशा-खानजादी के बाद नाविद पर आया अभिषेक का दिल? बीच शो में घुटनों पर बैठ किया प्यार का इजहार
अंकिता ने फिर किया सुशांत का जिक्र
अब लोगों को उनके इस सवाल का जवाब मिल गया है। खुद अंकिता लोखंडे ने इस पर अपनी सफाई देते हुए बड़ी वजह का खुलासा कर दिया है। दरअसल, इन दिनों अंकिता बिग बॉस एक घर में लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस शो में उन्हें कई बार सुशांत का जिक्र करते हुए देखा गया है। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद किया और उनकी अंतिम संस्कार पर शामिल न हो पाने की वजह भी रिवील कर दी। बता दें, अब उन्हें और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को बातें करते हुए देखा गया। मुनव्वर कुछ दिल टूटने वाली शायरी कर रहे थे।
https://twitter.com/khan81/status/1726667472093565315
बताई अंतिम संस्कार में न जा पाने की वजह
तभी अंकिता ने उनसे कहा ‘मत बोल ये सारी चीजें, वो हिट करती हैं बुरी तरीके से। लेकिन आपने जो कहा वो मुझे पसंद आया।’ इसके बाद अंकिता ने सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ का गाना ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गुनगुनाया। बातों-बातों में मुनव्वर ने अंकिता को बताया कि उन्होंने यशराज स्टूडियो में ‘एमएस धोनी’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की थी, जहां पर पहली और आखिरी बार उनकी और सुशांत की मुलाकात हुई थी।
Image Credit: Google
एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
ये सुनकर अंकिता ने कहा, ‘बहुत अच्छा इंसान था वो। मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी ‘था’ मुझे इतना अजीब लगता है। मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है, पहले बहुत अजीब लगता था। विक्की (Vicky Jain) का भी दोस्त था ना सुशांत तो अब वो नहीं रहा इस दुनिया में, ये सबसे बुरा एहसास है। मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी। मैं जा ही नहीं पाई। मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये। विक्की ने बोला कि तू जा कर आ। मैंने कहा नहीं। कैसे देख सकती हूं।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines