Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: इन दिनों ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के घर में कपल्स नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) भी है। अंकिता ने शो में आने से पहले बताया था कि वो अपने पति विक्की की वजह से इस शो में आई हैं। हालांकि, दोनों के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग की कमी नजर आ रही है, जिसको लेकर विक्की सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना भी बन रहे हैं। इसी बीच अंकिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में अंकिता अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करती नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में अंकिता, मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ गार्ड एरिया में घूमती नजर आ रही हैं। साथ ही वो अपने और सुशांत के ब्रेकअप पर बात करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बता रही हैं कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद एक रात ने उनकी जिंदगी कैसे बदल दी थी।
यह भी पढ़ें: 2023 में इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, List में कई बड़ी मूवीज के नाम शामिल
Ankita Lokhande को आई Sushant Singh की याद
मुनव्वर फारुकी के साथ गार्डन एरिया में घूमती नजर आ रही अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक्ट्रेस कहती है ‘हम दोनों टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से ही एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हमारा रिश्ता 7 साल तक एक दम अच्छा चला। इसके बाद मुझे उसकी आंखों में प्यार कम दिखने लगा, जिसके बाद हम दोनों अलग हो गए’। साथ ही वीडियो में अंकिता ने सुशांत के साथ अपने ब्रेकअप पर भी बात करती नजर आ रही है। अंकिता बताती हैं ‘एक रात में चीजे पलट गई थीं मेरी लाइफ में। कोई खास वजह नहीं थी हमारे ब्रेकअप की’।
Bigg Boss में अंकिता लोखंडे के पति विक्की हो रहे ट्रोल
वहीं, शो के अंदर से अंकिता और विक्की जैन की कई वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विक्की, अंकिता के साथ गुस्से या डांट कर बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर यूजर्स ये दावा करते हैं कि दोनों की शादीशुदा लाइफ कुछ अच्छी नहीं चल रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि दोनों व्यूज और पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं, जिससे वो शो में ज्यादा हाईलाइट हो सकें।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines