Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) ने घर के सदस्यों के नया गेम प्लान किया है, जो हैरान करने वाला है। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स के गेम के हिसाब से उनका ‘मकान’ बदल दिया है। बिग बॉस के इस फैसले से जहां कुछ घरवाले खुश नजर आ रहे हैं तो कुछ काफी उदास नजर आ रहे हैं। वही, बिग बॉस फैंस के लिए ये एक नए ट्विस्ट और एक्साइटमेंट है। कुछ दिनों पहले लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain) को ‘मकान दिल’ से ‘दिमाग’ वाले मकान में शिफ्ट कर दिया गया था।
हीं, अब मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और समर्थ जुरेल को दिल के मकान में भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी और विक्की जैन, अरुण महाशेट्टी, अनुराग डोभाल, सना, सनी आर्यन को दिमाग वाले मकान में भेज दिया गया है। वहीं नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, रिंकू, नावेद और जिग्ना को दम वाला मकान में भेज दिया गया है। हालांकि, इसी बीच अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर झड़प हो जाती है।
एक बार फिर अंकिता ने विक्की को सुनाई खरी-खोटी
जहां एक बार फिर अंकिता अपने पति विक्की को खुब खरी खोटी सुनाती है। अंकिता यहीं नहीं रुकी उन्होंने विक्की की तुलना दूसरे के पति से कर डाली, जो विक्की को काफी बुरा लगा। अंकिता ने विक्की को सुनाते हुए कहा, ‘मैं जब दूसरी लड़कियों के पतियों को देखती हूं तो मुझे दुख होता है बुरा लगता है। मुझे लगता है मेरा पति ऐसा क्यों नहीं है। तू होगा स्मार्ट, कैटेगरी में होगा ऊपर, लेकिन एक पति के तौर पर तू ऊपर नहीं है विक्की’। इसके बाद अंकिता कहती है, ‘मैं जब भी नील को देखती हूं तब मुझे लगता है देखो कुछ भी हो जाए वो ऐश्वर्या को समझता है। वो चाहे उसको कितना भी बोले। कुछ भी करें, लेकिन वो उसको छोड़ता नहीं है। वो हर बार उसे समझाता है’।
अंकिता और विक्की का रिश्ता
अंकिता और विक्की ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। ये दोनों का दूसरा रियलिटी शो है। इससे पहले दोनों ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आए थे। हालांकि, बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर में दोनों के बीच के रिश्तों को देखकर फैंस बेहद कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों साथ में कैसे रह रहे हैं। अंकिता के साथ अपने बिहेवियर को लेकर विक्की अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines