बिग बॉस खत्म होते ही ईशा को लेकर Abhishek Kumar ने बयां की फीलिंग्स, मन्नारा पर भी बोले

Abhishek Kumar talks About Isha Malviya: अभिषेक कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान ईशा मालवीय और समर्थ को लेकर बात की और बताया कि मुनव्वर के अलावा किसको विनर देखना चाहते थे।

Abhishek Kumar and isha malviya

pic credit-news 24 Abhishek Kumar and isha malviya

Abhishek Kumar talks About Isha Malviya: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और ये काफी धमाकों से भरा रहा। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) शो के विनर बने और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) शो के फर्स्ट रनर अप रहे। अब घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया है, बिग बॉस में उनकी जर्नी कैसी रही और ईशा मालवीय को लेकर वो क्या सोचते हैं। आइए हम आपको उनसे जुड़ी ये सारी बातें बताते हैं।

बिग बॉस की जर्नी को लेकर अभिषेक (Abhishek Kumar) बोलते हैं, घर में हर कोई मेरे खिलाफ था, भले ही मैं कुछ भी करूं। अभिषेक आगे कहते हैं, लेकिन मुझे जितना नीचे गिराओगे मैं उतना ही उठता जाऊंगा। अभिषेक ने कहा, मुझे घर में रह रहे कंटेस्टेंट की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता बस मेरे लिए मैटर करता है तो ये कि आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

ईशा मालवीय को लेकर क्या बोलें अभिषेक

अभिषेक ने शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ एंट्री ली थी। फिलहाल ईशा समर्थ जुरेल के साथ रिश्ते में हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा के बारे में भी बात की। अभिषेक ने कहा, वो उसके साथ बिल्कुल भी दोस्ती नहीं रखना चाहते। वो एक अच्छी लड़की है और समर्थ उनके लिए बहुत अच्छे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस खत्म और ईशा समर्थ का चैप्टर भी खत्म।

मन्नारा को विनर देखना चाहते थे अभिषेक 

वहीं अभिषेक ने आगे बिग बॉस में अपनी जर्नी को लेकर कहा, मुझे काफी मजा आया और मैंने बहुत कुछ सीखा। अपनी सेकंड पोजीशन को लेकर वो कहते हैं अगर ये शो मन्नारा चोपड़ा जीतती तो भी मुझे कोई दुख नहीं होता। वो आगे कहते हैं, लेकिन अगर मन्नारा या मुनव्वर फारुकी की जगह कोई और ये शो जीतता तो मुझे थोड़ा दुख होता। अभिषेक का कहना है वो मुनव्वर के लिए बहुत खुश हैं, मुनव्वर की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है लेकिन मैं बिना फैंस के शो के अंदर आया था और ये मैं धीरे-धीरे अपनी ऑडियन्स बना रहा हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ