---विज्ञापन---

Bigg Boss का न सही Abhishek को मिला सेलेब्स का सपोर्ट, सही था शो में उनका हाथ उठाना?

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar: अभिषेक कुमार के समर्थ को थप्पड़ मारकर एक बड़ी गलती कर दी है। लेकिन फिर भी फैंस और सेलेब्स उनके साथ खड़े हैं। जबकि मेकर्स उनके खिलाफ दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar: (इशिका जैन, नई दिल्ली) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में लगातार एक मुद्दा गरमाया हुआ है। अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) के झगड़े ने जो रूप लिया उसका किसी को अंदाज नहीं था। गर्म दिमाग की वजह से अभिषेक से एक ऐसी बड़ी गलती हो गई जिसके बाद वो अब हर किसी ने निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, जब वो ईशा से लड़ रहे थे तभी समर्थ बीच में आकर उन्हें तंग करने लगे, जिसके बाद अभिषेक ने अपना आपा खो दिया। लड़ाई-लड़ाई में उन्होंने समर्थ को थप्पड़ जड़ दिया। अब इसी वजह से सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: रजिस्टर्ड मैरिज के बाद Ira Khan करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग, डिटेल्स रिवील

---विज्ञापन---

इन सेलेब्स ने किया अभिषेक का सपोर्ट

अग्रेशन में आकर उनसे जो भूल हुई है उसकी वो लगातार माफी मांग रहे हैं बावजूद इसके घरवाले उन्हें पोक करने से अभी भी बाज नहीं आ रहे। बिग बॉस उन्हें लगातार टॉन्ट मार रहे हैं और टास्क से भी बाहर रख रहे हैं। दूसरी तरफ बाहर की दुनिया में अभिषेक को सपोर्ट किया जा रहा है। रितेश देशमुख से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जैसे सेलेब्स ने अभिषेक का सपोर्ट किया है। लेकिन शो के मेकर्स लगातार उनकी ही गलती निकाल रहे हैं। बीते हफ्ते भी अभिषेक को ही वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) द्वारा सुनाया गया था।

---विज्ञापन---

सलमान से हुई गलती

लेकिन क्या आपने सोचा है अगर उसी हफ्ते सलमान ने ईशा और समर्थ को अभिषेक को पोक करने के लिए फटकार लगाई होती तो आज शायद बात यहां तक आती ही नहीं। अगर उसी वक्त सलमान खान सही का साथ देते और गलत को गलत कहते तो आज शायद ईशा और उनका बॉयफ्रेंड अभिषेक को इस कदर टॉर्चर न कर पाते कि वो अपने होश खो बैठें। वहीं, अब उनके क्लॉस्ट्रोफोबिया का शो में मजाक बनाया जा रहा है। उनके ट्रीटमेंट का भी शो में बार-बार जिक्र कर उन्हें निचा दिखाने और उन्हें तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन क्या ये शो TRP के लिए किसी की मेंटल हेल्थ, उसके फोबिया का मजाक बना सकता है।

मेकर्स हुए अभिषेक के खिलाफ

सिर्फ अपने फायदे के लिए किसी कंटेस्टेंट का फ्यूचर दांव पर लगा सकता है। कम से कम दर्शकों को तो ऐसा ही दिखाई दे रहा है। शायद इसलिए सभी अब अभिषेक का सपोर्ट कर रहे हैं। वो शख्स शो में क्या सह रहा है ये देखकर फैंस का मन भी दुखी है। वहीं, अब वीकेंड का वार में अभिषेक की किस्मत का फैसला होगा। घर में हिंसा करने के आरोप में क्या उन्हें शो से बाहर किया जाएगा? या फिर सलमान- समर्थ को उन्हें उकसाने के लिए फटकार लगाएंगे ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। हालांकि, ऐसी उम्मीदें कम ही हैं कि अभिषेक को मेकर्स का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में अगर अभिषेक बाहर हुए तो फैंस के दिल टूट जाएंगे।

First published on: Jan 04, 2024 08:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola