Abhishek Kumar On Dance Deewane: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में शो की मशहूर हस्तियां डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) के सेट पर पहुंची। इस दौरान बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) एक बार फिर इमोशनल होकर एक्स के ख्यालों में खो गए। एक्टर ने अपने इमोशन्स को काफी छिपाने की कोशिश की लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाए।
यह भी पढ़ें: अनोखी पैंट पहनकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे Salman Khan, लुक देखकर फैंस भी हुए शॉक्ड
शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो वायरल
आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डांस दीवाने को जज करती दिख रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके साथ एक्टर सुनील शेट्टी भी बतौर जज शो में शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो आया है, जिसमें इस बार बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे।
डांस दीवाने में पहुंचे ये सेलेब्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल समेत कई लोग डांस दीवाने के सेट पर आए हैं। यहां सभी ने हर उम्र के बच्चों की डांस परफॉर्मेंस देखी। बता दें कि यह सभी कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट डांसर को सपोर्ट करने आए। इस दौरान अभिषेक ने शो में नितिन और गौरव को सपोर्ट किया।
फिर ख्यालों में खोए अभिषेक
दोनों को सपोर्ट करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा, ‘मैं इन्हें सपोर्ट करना चाहता हूं और नितिन, गौरव मेरे फेवरेट हैं।’ इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट ने अपने शानदार डांस से शो में आए मेहमानों का दिल जीत लिया। दोनों ने पहले डांस किया और फिर शो की होस्ट ‘बेख्याली’ गाना गाया। इस गाने को सुनने के बाद अभिषेक कुमार इमोशनल हो गए। उन्होंने शो के जज माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के सामने अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करते हुए कहा, ‘एक्स की याद आ गई मुझे ये सुन कर’।
गौरतलब है कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का पास्ट रह चुका है। इस बात का खुलासा दोनों ने बिग बॉस 17 में किया था। ईशा भले ही अभिषेक से मूवऑन कर चुकी हों लेकिन अभिषेक अब तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं। आपको याद दिला दें कि बिग बॉस के फिनाले में भी उन्होंने ‘बेख्याली’ गाने पर परफॉर्म किया था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines