Bigg Boss 17: बीती रात ‘बिग बॉस 17’ का आगाज हो गया है और शो को उसका विनर मिल गया है। शो के घर से बाहर आने के बाद अब कंटेस्टेंट के इंटरव्यू सामने आ रहे हैं, जिसमें वो शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
इस बीच अभिषेक कुमार का लेटेस्ट इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने इंटरव्यू में क्या कहा?
यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024 में Alia Bhatt ने मारी बाजी, तो 12th. Fail को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
फाइनल में पहुंचे थे मुनव्वर फारुकी और अभिषेक
जैसे ही शो से अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा का पत्ता साफ हुआ, तो सभी हैरान रह गए। वहीं, इनके बाहर होते ही शो के फाइनलिस्ट की लिस्ट में मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार रह गए। दोनों के फाइनल में जाते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि एक महिला को धोखा देने वाला और हराने वाला कैसे टॉप में पहुंच गया?
गलती तो सभी से हो जाती है- अभिषेक
वहीं, अब इस पर अभिषेक ने रिएक्टर करते हुए बॉलीवुडलाइफ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि ‘गलती तो सभी से हो जाती है और इसका मतलब ये नहीं होता कि वो इंसान दिल का बुरा बन गया। हमने अपनी गलती मान ली है और इस पर काम भी किया है। साथ ही आगे ऐसी गलती नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।’
6 घंटे तक चला ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले
इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में आई परेशानियों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जीतना था और इसी के लिए खेल भी रहा था, बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि मुनव्वर जीता है, तो इतना दुख नहीं हुआ, जितना मुझे होना चाहिए, लेकिन अगर मुनव्वर के अलावा कोई और जीतता तो शायद मुझे ज्यादा दुख होता। बता दें कि बीती रात शो का फिनाले था, जो 6 घंटे तक चला। साथ ही शो की ट्रॉफी को मुनव्वर ने अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
44 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines