Bigg Boss 17: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का फेमस और विवादों से भरपूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में इन दिनों काफी तहलका मचा हुआ है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, हमेशा की तरह इस रियलिटी शो के इस सीजन में भी तीन कंटेस्टेंट्स के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है, जो ईशा मालवीय (Isha Malviya), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के बीच चल रहा है। समर्थ की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले ईशा और अभिषेक के बीच की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे थे।
इसके बाद बिग बॉस के घर में समर्थ की एंट्री हुई, जिसने ईशा के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया था, जिन्होंने घर के अंदर जाते ही ईशा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ईशा के लिए अभिषेक और समर्थ के बीच खूब झगड़ा हुआ। हालांकि, एक लंबी बहस और गरमाते माहौल के बीच ईशा ने समर्थ के साथ अपने रिश्तों को स्वीकार किया, जिसके बाद अभिषेक ने भी मूव ऑन करने का फैसला किया, जिसके बाद वो विक्की जैन (Vicky Jain) के सामने ईशा की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते मिलेगा क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज, Jawan से Arya 3 तक ये फिल्म और सीरीज मचाएंगी धमाल
लड़कों का यूज करती हैं Isha Malviya!
ईशा के समर्थ को बॉयफ्रेंड मानने के बाद अभिषेक, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन से ईशा के बारे में कुछ बातें करते नजर आते हैं। अभिषेक, विक्की को बताते हैं, ‘जब वो ईशा के साथ रिलेशनशिप में थे तब भी वो लडकों से मिलती-जूलती थी, जो उनको पसंद नहीं था’। इसी बीच अभिषेक ने कहा कि ‘उन्हें लगता है कि ईशा लड़कों का यूज करती हैं’। एक्टर आगे बताता हैं, ‘मेरे साथ रिलेशन में आने से पहले ‘उड़ारिया’ में एक लड़का था, जिसके साथ ये पिछले तीन महीने से थी, जिसके बाद इसकी लाइफ में मैं आया और अब समर्थ’। अभिषेक की इस बात को सुनने के बाद विक्की कहते हैं, ‘उसका सब के साथ यही ग्राफ है’।
समर्थ के साथ भी बुरा करेगी ईशा!
अपनी विक्की के सामने आगे रखते हुए अभिषेक कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि वो लड़कों का इस्तेमाल करती है। मुझे ये बात बोलनी नहीं चाहिए थे, लेकिन मुझे अब ऐसा फील हो रहा है और मुझे ये भी लगता है कि आगे चल कर समर्थ के साथ भी ये ऐसा ही कुछ बुरा करेगी, क्योंकि वे इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस है और ईशा बिल्कुल भी नहीं है। उसको रोना ही नहीं आया’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
57 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines