Bigg Boss 17 Abhishek Kumar KhanZaadi Romance: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब लगता है घर का माहौल धीरे-धीरे बदलने लगा है। हमेशा लड़ाई-झगड़ा करने के लिए मशहूर 2 कंटेस्टेंट्स अब इस घर में करीब आ रहे हैं। अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और खानजादी (KhanZaadi) के बीच एक रोमांटिक एक्वेशन अब फैंस को दिखाई दे रही है। लेकिन लगता है अब इनकी केमिस्ट्री शो में आग लगाने वाली है। ऐसा अब कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखकर लग रहा है। इसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। बड़ी जल्दी इन दोनों की नज़दीकियां बढ़ने लगी हैं और बात यहां तक पहुंच गई है कि अभिषेक ने खानजादी से किस की डिमांड कर दी है।
अभिषेक से रुठी खानजादी
अब लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि खानजादी किसी वजह से अभिषेक से नाराज़ हैं और वो उनसे बात नहीं कर रहीं। वहीं, जिस तरह फूलों पर भँवरे मंडराते हैं बिल्कुल वैसे ही अभिषेक भी खानजादी के आगे-पीछे डोल रहे हैं। वो लगातार उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं और पूरा घर ये देखकर मजे ले रहा है। यहां तक कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा (Isha Malviya) भी इस दौरान ये सब नोटिस कर रही है। जिसके बाद अभिषेक और भी रोमांटिक होकर खानजादी की तारीफ कर रहे हैं। वो कहते हैं ‘सुन्दर लगने लग गई है वो मुझे एकदम से।’ इसके बाद वो शर्माने लगीं।
अभिषेक ने माफी मांग की किस की डिमांड
आगे अभिषेक ने सभी के सामने खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए खानजादी से माफी भी मांगी और कहा- ‘मुझे माफ कर दो। मैं आपसे लड़ना नहीं चाहता हूं लेकिन वो गेम के चक्करो में लड़ाई हो जाती है। और मैंने आपको पुश नहीं किया था, वो मैं बाहर निकलना चाह रहा था। आप वहां पर खड़ी थी तो आपको लग गई थी। मैं कान पकड़कर, उठक-बैठकर करके तुमसे माफी मांगता हूं प्लीज मुझे माफ कर दो।’ इसके बाद जब खानजादी ने उनसे पूछा कि ‘अगर वापिस से सेम चीज़ किया तो?’ इसके जवाब में अभिषेक ने रोमांटिक होते हुए कहा- ‘तो तुम गाल पर किस कर देना।’
फैंस का रिएक्शन
अब इनका ये वीडियो देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। जमकर लोग इस वीडियो पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। अब एक यूजर ने इसपर लिखा, ‘अरे अभिषेक भैया ईशा को और कितना जलाओगे यार।’ तो एक ने कहा, ‘अभिषेक की ये साइड अच्छी लग रही है।’ तो कोई बोला, ‘अभिषेक अब अच्छा खेल रहा है।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘ये अभिषेक और खानजादी दोनों ड्रामेबाज़ हैं… सिर्फ फुटेज के लिए फेक रोमांस… लेकिन ओवर एक्टिंग लग रही है… खानजादी तो पहले दिन से कर रही है किसी के साथ तो लव एंगल बन जाए शो में दिखने के लिए…।’
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines