Bigg Boss 17: टीवी के कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का आगाज हो चुका है। वहीं, दर्शक अब शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शो के शुरू होते ही इसमें खट्टे-मीठे ट्विस्ट भी आने शुरू हो गए है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, हाल ही में कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसको देखकर दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
बिग बॉस के घर में शुरू हुई लड़ाई
हाल ही में आए शो के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के शुरू होती ही घर में लड़ाईं भी शुरू हो गई है, जिसके मजे हर कोई लेता नजर आ रहा है। शो के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत आपस में किसी बीत को लेकर लड़ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक होने लगती है। वहीं, इन सबके बीच दर्शकों के लिए सबसे मजेदार ये रहा है कि इसमें सभी घरवाले मजे लेते नजर आए।
https://www.instagram.com/reel/CyfNaj6tNhJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
मुनव्वर और विक्की की बॉन्डिंग
बिग बॉस 17 के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कि लड़ाई के बाद मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन सब्जियां कट करते हुए इस लड़ाई का खूब मजा ले रहे हैं। हालांकि इसमें भी खास ट्विस्ट ये है कि मुनव्वर और विक्की के बीच गजब की बॉन्डिंग झलक रही है। इसके साथ ही अगर शो के पहले एपिसोड की बात करें तो उसमें भी कई सारी चीजें हुई है।
शो के अंदर एक से बढ़कर एक धुरंधर
बता दें कि इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो के शुरू होते ही इसमें आए ट्विस्ट को देखकर लग रहा है कि बिग बॉस का 17वां सीजन भी बेहद मजेदार होने वाला है। हालांकि इस बार शो के अंदर एक से बढ़कर एक धुरंधर देखने को मिल रहे हैं।