Bigg Boss Winner Breakup: बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की लव लाइफ पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। जब भी इस रियलिटी शो में किसी की लव लाइफ रिवील होती है तो पूरी दुनिया उसमें इंटरेस्ट दिखाने लगती है। हालांकि, अक्सर इस शो के कंटेस्टेंट्स के रिश्ते टूटने की खबरें सामने आती ही रहती हैं। हाल ही में पवित्रा पुनिया और एजाज खान के ब्रेकअप की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। कपल ने ऑफिशियली अपने ब्रेकअप को कन्फर्म किया था। इसके अलावा माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा भी अलग हो चुके हैं।
पटरी से उतरी एमसी स्टेन की लव लाइफ?
वहीं, अब बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट की लव लाइफ में तूफान आ गया है। अब इस शो का एक विनर दिल तुड़वाकर बैठा है। अब ये बिग बॉस विनर कौन है जिसका ब्रेकअप हो गया है? पहले तो ये ही जान लेते हैं। बता दें, अब जिसके ब्रेकअप की खबरों ने सनसनी मचाई है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर रैपर और ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन (MC Stan) हैं। एमसी स्टेन का रिश्ता काफी समय से डगमगाया हुआ है। पिछले कुछ समय पहले भी उनके ब्रेकअप की रूमर्स सामने आई थीं।
पहले भी दिया था ब्रेकअप का हिंट
एमसी स्टेन ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को ब्रेकअप का हिंट दिया था। उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप अनाउंस किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया था। लोगों को लगने लगा कि शायद रैपर और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच पैचअप हो गया है। इसके बाद एमसी स्टेन को लेडीज पर्स कैरी करते हुए भी देखा गया था। जिसके बाद लोगों को यकीन हो गया कि इनके बीच अब सब कुछ ठीक है। लेकिन अब एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर जो शेयर किया है उसे देखकर फैंस की टेंशन बढ़ गई है।
एमसी स्टेन ने किया ब्रेकअप का ऐलान
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस ने खोले सीक्रेट वेडिंग के राज, बिना डेटिंग के कैसे हुई चटपट शादी?
पोस्ट शेयर कर दिया रिलेशनशिप स्टेटस
अब एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘मैं सिंगल हूं।’ एमसी स्टेन ने अब क्लियर कर दिया है कि वो बूबा से ब्रेकअप कर चुके हैं और पूरी तरह से सिंगल हैं। ये देखकर उनके फैंस का दिल टूट गया है। दरअसल, बिग बॉस के घर में एमसी स्टेन ने बूबा के लिए दिल खोलकर प्यार का इजहार किया था और बताया था कि वो उन्हीं से शादी करेंगे। खैर अब उनका ये सपना-सपना ही रह गया है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
8 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
16 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines