MC Stan Viral Video: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख फैंस के भी दिमाग की बत्ती जल जाएगी। वीडियो में कई ऐसी चीजें हैं जिनसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर एमसी स्टैन की लव लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बिग बॉस में एमसी स्टैन ने ‘बूबा’ से बेइंतहा मोहब्बत का इजहार किया। कैमरे के सामने रैपर ने कई बार बूबा के लिए अपनी फीलिंग्स खुलकर बताई थीं और उनसे शादी करने का दावा भी किया था। शो खत्म होने के 1 साल बाद भी एमसी स्टैन यही कहते रहे।
हाल ही में हुआ ब्रेकअप
लेकिन अचानक कुछ दिनों पहले एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना रिश्ता टूटने की वजह गर्लफ्रेंड का उन्हें इग्नोर करना और फॉर ग्रांटेड लेना बताया था। ये खबर सुनकर फैंस जितने शॉक्ड थे अब एमसी स्टैन का लेटेस्ट वीडियो उन्हें उतना ही हैरान करेगा। दरअसल, अब एमसी स्टैन को पैपराजी ने जब स्पॉट किया तो वो एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस बार अपना चेहरा तक छिपाया हुआ था। एमसी स्टैन को बांद्रा के एक कैफे से बाहर निकलते हुए देखा गया।
अब चेहरा छिपाए दिखे रैपर
इस दौरान उन्होंने फेस पर मंकी कैप लगाई हुई थी ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। लेकिन वो कितनी भी कोशिश कर लें, फैंस और पैपराजी उन्हें पहचान ही लेते हैं। ऐसे में उनका चेहरा भी फेस बिना देखे पहचान गए। साथ ही उनकी एक और चोरी पकड़ी गई। दरअसल, इस बार एमसी स्टैन के हाथ में एक लाल रंग का लेडीज पर्स नजर आ गया, जिसके बाद फैंस भी सोचने लगे कि ये पर्स है तो है किसका? अब जब बूबा उनकी महबूबा नहीं रही और दोनों का ब्रेकअप हो गया है तो रैपर किसका पर्स संभालते हुए नजर आ रहे हैं? ये सवाल फैंस के मन में भी उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani और Radhika Merchant का प्री वेडिंग फंक्शन कब और कहां? कौन-कौन होगा शामिल?
पर्स ने खोल दी पोल
अब एमसी स्टैन तो लेडीज पर्स यूज करेंगे नहीं। इससे साफ है या तो वो बूबा से पैचउप कर चुके हैं या फिर उनकी लाइफ में कोई नई लड़की आ गई है। अब इन दोनों में से कुछ भी हो सकता है। इस बात के चांस काफी ज्यादा हैं कि बूबा और एमसी स्टैन के बीच की लड़ाई सुलझ गई हो क्योंकि एमसी स्टैन ने अपने ब्रेकअप का पोस्ट खुद ही डिलीट कर दिया था। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि वो फिर से बूबा को डेट कर रहे हैं और उनके हाथ में दिख रहा पर्स और कैप भी बूबा की ही हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines