'मेरे लिए मौत आसान है...' बिग बॉस विनर एमसी स्टेन का क्रिप्टिक नोट वायरल
एमसी स्टेन का एक पोस्ट सामने आया है, जो उनके फैंस के लिए देखना बेहद जरूरी है। रैपर अब कुछ अजीब-सी बातें कर रहे हैं।
Edited By Ishika Jain

Mc Stan File Photo
Edited By Ishika Jain

Mc Stan File Photo
‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के विनर और पॉपुलर रैपर एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने किसी गाने से सबका ध्यान नहीं खींचा, बल्कि एक क्रिप्टिक नोट शेयर कर सनसनी मचा दी है। एमसी स्टेन ने कुछ ऐसा कहा है कि फैंस भी हैरान रह गए हैं। हर कोई रैपर को लेकर टेंशन में है कि उन्हें हुआ क्या है? उनका नोट ऐसा है, जिसे देखकर कोई भी उन्हें लेकर फिक्र में पड़ सकता है।
रैपर एमसी स्टेन अब सोशल मीडिया पर मौत से जुड़ी बातें कर रहे हैं। ये वाकई चौंका देने वाली बात है। वैसे जब भी एमसी स्टेन ऐसा कोई पोस्ट करते हैं, तो उनके चाहने वाले भी सोच में पड़ जाते हैं। इस बार तो उनके पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला काफी गंभीर है। ऐसा लग रहा है जैसे रैपर की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है। चलिए जानते हैं उन्होंने इस पोस्ट में क्या लिखा है?
रैपर एमसी स्टेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें लिखा है, ‘मेरे लिए मौत ज्यादा आसान है, बजाय किसी के मेरी जिंदगी का चेहरा देखने के।’ इतना ही नहीं इस क्रिप्टिक नोट में आगे लिखा है, ‘जो शख्स अपनी गलती कबूल करे वो माफी का हकदार है।’ अब वो यहां किसकी गलती की बात कर रहे हैं वो रिवील नहीं हुआ है। उन्होंने आखिर में ये भी लिखा है, ‘और जो गलती नहीं करते या गलती नहीं मानते, वो इंसान हो ही नहीं सकता।’

MC Stan
यह भी पढ़ें: अदिति शर्मा ने क्यों छुपाई थी शादी? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे वकील अदालत में सबूत पेश करेंगे’
अब एमसी स्टेन का ये क्रिप्टिक नोट किसके लिए है? हर कोई बस यही जानना चाहता है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने एमसी स्टेन के साथ कुछ तो गलत किया है। वो तकलीफ में लग रहे हैं, तभी तो उनका कहना है कि मौत ज्यादा आसान है। अब फैंस एमसी स्टेन के इस पोस्ट को देखने के बाद हैरान हैं और फिक्रमंद भी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: