Bigg Boss 16 विनर Mc Stan ने 'पठान' को दी मात, इंस्टाग्राम पर भी रचा इतिहास
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Insta Live
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Insta Live
Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Insta Live: ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्टेन ने सबको पछाड़ते हुए बिग बॉस 16 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
सलमान खान ने जैसे ही शो के विनर का नाम घोषित किया तो सभी चौंक गए, क्योंकि शो के फिनाले के अंत तक सबको लग रहा था कि इस बार शो को शिव ठाकरे (Shiv Thakre) या प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhary) जीतेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एमसी स्टेन शो के विनर बन गए।
शो को जीतने के पहले से ही एमसी स्टेन की खूब फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन शो जीतने बाद एमसी स्टेन ने अब और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली हैं। बीते दिनों स्टेन का एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें स्टेन ने विराट कोहली के पोस्ट से भी ज्यादा लाइक्स हासिल किए थे। वहीं अब रैपर एमसी स्टेन ने एक और कमाल कर दिया हैं।
बता दें कि बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन (Mc Stan) पहली बार लाइव आए और इस दौरान उनके साथ लाखों में फैंस जुड़े हैं और उनके लाइव को देखा।
#McStan now holds the record of Highest ever live Instagram viewers for any Indian Celebrity with 541K live viewers
He is also 10Th highest in the world
— The Khabri (@TheKhabriTweets) February 16, 2023
बीते दिन बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन गुरुवार रात 10 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपने लाइव में उन्होंने फैंस से ढेर सारी बातें की और कई लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही स्टेन के फैंस ने जब रैपर को रैप करने के लिए कहा, तो स्टेन ने अपने फैंस की ये डिमांड पूरी की और रैप किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
इसके साथ ही स्टेन के साथ करीब 5 लाख 41 हजार लोग जुडे़ थे। इसके साथ ही स्टेन इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी संख्या में फैंस के साथ लाइव बातचीत करने वाले पहले इंडियन स्टार बन चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले किसी भी सेलिब्रिटी के इंस्टा लाइव पर इतने फैंस नहीं जुड़े हैं। साथ ही एक रिपोर्ट की मानें तो आखिरी बार जब शाहरुख खान भी अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत करने आए थे, तब उनके लाइव पर केवल 255 हजार व्यूज ही आए थे। इसके साथ ही एमसी स्टेन इंस्टाग्राम लाइव पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने पहले दुनिया भर के टॉप 10 स्टार्स में से एक बन गए हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: