मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। जहां एक तरफ शालीन भनोट से हीटेड आर्ग्यूमेंट होने के बाद सुंबुल तौकीर (Shalin Sumbul Fight) बुरी तरह से टूट गई थीं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे दोस्त फहमान खान (Fahman Khan) घर में आ गए हैं।
निर्माताओं ने शो के पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में इमली फेम सुंबुल तौकीर के करीबी दोस्त फहमान खान को घर में भेजा है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो फहमान को शो में प्रवेश करते हुए देखा सकता है। घर में उन्हें एंट्री करता देख सुंबुल खुशी से झूम उठती हैं और उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ती हैं।
और पढ़िए –Life Is Good Trailer: जैकी श्रॉफ के जीवन जीने का नजरिया बदल देगी ये नन्ही बच्ची
पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (Bigg Boss 16 First Wild Card Entry)
वीडियो में, जैसे ही बिग बॉस ने एक नए प्रतियोगी के प्रवेश की घोषणा की, हर कोई घर के बाहरी हिस्से में भागता है, जहां से फहमान खान अंदर चले आते नजर आ रहे हैं। उन्हें देख भावुक हुईं सुंबुल कसकर फहमान को गले लगा लेती हैं।
उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘मेरा फहमान आया है’। तुम तो नहीं आने वाले थे ना।’ इसपर फहमान ने जवाब दिया कि ‘मुझे लगा कि तुम्हे मेरी जरूरत है।’ इसके बाद, एक्ट्रेस ने जवाब दिया “आई लव यू फहमान।” इतना ही नहीं सुंबुल को साजिद खान से कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘अब वह (फहमान) यहां है, मुझे किसी और की जरूरत नहीं है।’
और पढ़िए –हादसे में सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
शालिन भनोट और सुंबुल तौकीर की लड़ाई
बता दें, फहमान की एंट्री से पहले शालिन सुंबुल पर बुरी तरह बरसे थे। उनसे दोस्ती के बाद सुंबुल का घर में रहना मुश्किल हो गया था। एक लेटेस्ट प्रोमो में सुंबुल, शाली और टीना के बीच भयंकर लड़ाई होती भी देखी गई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines