हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss 16 Update: टीवी पर जल्द होगी सलमान खान की वापसी, ये होंगे कंटेस्टेंट्स!

विज्ञापन

मुंबई: टीवी का पसंदीदा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। सलमान खान (Salman Khan hosting Bigg Boss 16) अपने मोस्ट पॉपुलर शो के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस का 16वां सीजन ‘एक्वा थीम’ (Aqua Theme) पर होगा। इस बीच कंटेस्टेंट्स की भी लिस्ट सामने आ गई है, जो कथित रूप से बिग बॉस 16 के घर में ऑनबोर्ड हो सकते है।

शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे जो अपनी यूनीक होस्टिंग से फैंस को एंटरटेन करेंगे। दूसरी ओर कंटेस्टेट के लिस्ट की बात करें तो, इस बार अंकिता लोखंडे, दिशा परमार, शाइनी आहूजा, मुनव्वर फारुकी, सैशा शिंदे, अंजलि अरोड़ा, कनिका मान, प्राची देसाई और विवियन डिसेना और यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज जैसे प्रतियोगी देखे जा सकते हैं।

और पढ़िए –Deepika Padukone ने दिखाया अपना हिडेन टैलेंट, चॉपस्टिक से किया ये काम

विज्ञापन

शो शुरू होने से पहले ही एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कई फैन पेजेस रेडी हो गए हैं, जो बिग बॉस 16 से जुड़े अपडेट्स फैंस तक पहुंचाएंगे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसे बिग बॉस 16 का सेट बताया गया है। शो के प्रीमियर की बात करें तो, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 1 अक्टूबर, 2022 से शो टेलीकास्ट होगा। हालांकि, अभी तक शो की शुरुआत को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस 16 का घर इस बार एक्वा थीम के साथ हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और आलीशान होगा। सलमान के शो की पिछले साल जंगल थीम थी।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola