Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: टीवी का सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्शियल रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बट गए हैं।
‘शुक्रबार का वार’ में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) सुंबुल को फटकार लगाते दिखे थे। हालांकि, इस फटकार का कितना असर उनपर हुआ ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। आगे हमने ये भी देखा कि सुंबुल के पिता एक बार फिर उनसे बात करते हैं। इस दौरान वो टीना को लेकर कुछ गलत शब्दों प्रयोग करते सुने जाते हैं, जिसे लेकर एक्ट्रेस के फैंस और फैमिली काफी नाराज हैं।
सुंबुल के पिता पर भड़की टीना की मां
फटकार लगने के अगले एपिसोड में सुंबुल को कन्फेशन रूम में बुलाया गया, जहां उनको अपने पिता से बात करने का मौका मिला। बातचीत के दौरान उनके पिता शालीन और टीना पर जमकर बरसे। साथ में उन्होंने टीना दत्ता को लेकर कई गलत बातें भी कही। इसपर अब टीना की मां ने आपत्ति जताई है।
टीना की मां ने जताई आपत्ति
टीना की मां मधुमिता दत्ता ने टीना के इंस्टाग्राम अंकाउट का सहारा लेते हुए सुंबुल के पिता तौकीर खान को उनकी बेटी के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग करने के लिए फटकार लगाई है।
क्लिप में मधुमिता दत्ता ने कहा कि, ‘मुझे अन्य प्रतियोगियों के माता-पिता की तरह, टीना के पक्ष में आने और बोलने का अवसर नहीं मिला।’ इसलिए उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया को चुना।
आगे उन्होंने कहा कि, ‘मेरी बेटी को नेशनल टीवी पर गालियां देना, उसके पापा बोल रहे हैं, उसके मुंह पे लात मारो, ये कौन सा शब्द है। किसने हक दिया ऐसे बोलने के लिए। आप होते कौन हो मेरी बेटी को गालियां देने वाले। अगर आपकी बेटी गलत जा रही है तो इसका मतलब ये है कि आप मेरी बेटी को गालियां दोगे। क्या यही है मां-बाप का फ़र्ज़?’
वह आगे भावुक होते देखी जा सकती हैं और कहती है, ‘मैं चाहती हूं आप सभी सोचिए कितना बुरा लग रहा होगा, एक मां को जिसकी बेटी के बारे में इतनी गलत और गंदे शब्द बोले गए हो।’
शालीन के पिता ने भी लगाई फटकार
इससे पहले, शालीन भनोट के पिता ने भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर शालिन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का इस्तेमाल करने के लिए सुंबुल के पिता तौकीर खान को लताड़ लगाई थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines