Tina Dutta Talk About Eggs Freeze: ‘बिग बॉस 16’ में नजर आ चुकीं ‘उतरन’ फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता भले ही शोज से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब टीना अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर न करती हों। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाना नहीं भूलते हैं। अब टीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं, जिसके बारे में उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में चर्चा की। इसके अलावा शादी और फैमिली प्लानिंग पर भी बात की। टीना ने बताया कि उनके पेरेंट्स बहुत सपोर्टिव हैं। उन्होंने एग्स फ्रीज कराने के फैसले में सपोर्ट दिया। उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि अगर शादी नहीं होती है तो सरोगेसी के जरिए बच्चा हो।
एग्स फ्रीज को लेकर क्या सोचती हैं टीना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लाटा इंडिया से बातचीत में टीना दत्ता ने अपने एग्स को फ्रीज कराने पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘मेरे लिए छिपाने जैसी बात नहीं। मैं एग्स फ्रीजिंग कॉन्सेप्ट को लेकर बहुत ज्यादा क्लीयर और ओपन हूं। मेरे एक दोस्त ने मुझे सलाह दी थी कि मुझे अब अपने एग्स को फ्रीज करा लेना चाहिए।’
टीना ने आगे कहा कि ‘मेरा मानना है कि लड़कियों को 20वें दशक में आने के साथ ही अपने एग्स को फ्रीज करा लेना चाहिए। उस वक्त एग्स काफी फर्टाइल होते हैं, ऐसे में सही मात्रा में एग्स मिल जाते हैं।’
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly ने क्या ‘अनुपमा’ शो छोड़ दिया? किरदार ‘अनु’ की मौत के बाद मिले संकेत
सरोगेसी से बच्चा चाहती हैं एक्ट्रेस
टीना दत्ता ने आगे कहा कि ’35 साल की उम्र तक एग्स फ्रीज कराने का सबसे सही वक्त होता है। ऐसे में सभी लड़कियों को अपने एग्स को फ्रीज करा लेना चाहिए मुझे ऐसा लगता है।’ उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं जिस तरह से इस फैसले को एक्सेप्ट कर रही हैं, ये सामाजिक बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से दिखाता है।’
टीना दत्ता ने कहा कि ‘मेरे पेरेंट्स काफी सपोर्टिव हैं। वो मेरे फैसलों में मेरा साथ देते हैं। वो मेरी शादी के पक्ष में भी हैं। उनका कहना है कि अगर शादी हुई तो ठीक है और अगर नहीं हुई तो सरोगेसी के जरिए बच्चा चाहते हैं।’
शालीन भनोट संग जुड़ा था नाम
बता दें कि टीना दत्ता शादी कब और किससे करेंगी ये तो नहीं पता लेकिन एक वक्त में उनका नाम एक्ट्रेस दलजीत कौर के एक्स पति और एक्टर शालीन भनोट से जुड़ा था। दोनों ने ‘बिग बॉस 16’ में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान ही उनके रिश्ते को हवा मिलनी शुरू हुई थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और जल्द ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। उसके बाद से टीना का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टीना को असली पहचान टीवी शो ‘उतरन’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने बड़ी इच्छा का किरदार प्ले किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब शो ‘नक्सलवाद’, ‘डायन’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘हम रहे न रहे हम’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines