Bigg Boss 16: टीवी जगत का चर्चित रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में घमासान होना आम बात है। शो के सदस्य टीना और शालीन कभी खुद को दोस्त कहते हैं तो कभी लवर्स बन जाते हैं।
हालांकि, ये कौन-सा रिश्ता है ये तो शो खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसके लेटेस्ट प्रोमो को शेयर कर दिया है, जिसमें एक बार फिर से टीना और शालीन को लड़ते हुए देखा जा सकता है।
Urfi Javed के इस Hot लुक ने सारी हदें की पार, देखें कैसे साइकिल की चैन को बनाया अपनी ड्रैस
यहां देखें वीडियो
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शो के लेटेस्ट प्रोमो को फैंस के साथ साझा कर दिया है। क्लिप के शुरुआत में हम टीना और शालीन को आसपास में किसी बात को लेकर बहस करते देख सकते हैं। टीना उनसे कहती हैं कि ‘अगर आप बोल रहे हो कि आप अपने दोस्त को इतना मिस कर रहे हो या कर रहे थे तो आपको तो पहले ही पता होना चाहिए, आप उस दोस्त को जाने ही नहीं देते।’
जिसके बाद शालीन कहते हैं कि ‘इस बात पर हम आराम से आएंगे। उस दोस्त को मैं मिस कर रहा था और उस दोस्त को अभी भी मिस कर रहा हूं।’ फिर टीना कहती हैं कि ‘क्योंकि उस दोस्त को तुम ही मार चुके हो अपने हाथों से।’ टीना उनको बताती हैं कि आपकी हरकतों से मैं बहुत हर्ट हूं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी उनके लड़ाई का कारण सुंबुल हैं। शालीन टीना के जगह सुंबुल के लिए बजर बजाना चाहते थे, जिस कारण टीना उनसे काफी ज्यादा नाराज हैं।
फैंस का रिएक्शन
कलर्स ने इस वीडियो को कैप्शन दिया- ‘टीना और शालिन की दोस्ती में आई दरार, क्या हो जाएगी इनके बीच सुला।’ वहीं क्लिप के सामने आते ही फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘हमें नकली प्रेम कहानी में कोई दिलचस्पी नहीं है।’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘ये हमेशा सुंबुल के बारे में।’ एक अन्य ने लिखा- ‘कृपया, हमें इस घटिया नाटक से नफरत है, कृपया दूसरों पर ध्यान दें।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines