Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 अपने दूसरे हफ्ते में है और शो का पहला इविक्शन हो गया है। तमाम लड़ाई-झगड़े और हंगामे के बाद ‘शनिवार का वार’ एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया, जिसने फैंस को चौंका दिया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्त्री की प्यारी बहू श्रीजिता डे हैं।
श्रीजिता डे का इविक्शन
पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 16’ में गोरी नागोरी, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, टीना दत्ता और श्रीजिता डे समेत कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, जिसके बाद घर के अंदर काफी बहस देखने को मिली थी। हालांकि, सबसे बड़ी लड़ाई श्रीजिता डे और गोरी नागोरी के बीच देखने को मिली, जिसमें उन्होंने क्लास, एजुकेशन और स्टैंडर्ड की बात छेड़ दी। इनकी बातों ने फैंस को भी काफी नाराज किया।
श्रीजिता डे को मिले कम वोट
15 अक्टूबर को रिलीज हुए ‘शनिवार का वार’ के एपिसोड में सलमान खान ने श्रीजिता डे के घर से बाहर होने की घोषणा की। उनका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वो अच्छा खेल रही थी और घर की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। हालांकि, उनके एलिमिनेशन की सबसे बड़ी वजह घर में उनका व्यवहार रहा, जिसके कारण फैंस ने उन्हें कम वोट दिए।
अभी पढ़ें – Vaishali Takkar Suicide Case Update: वैशाली टक्कर केस में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने किया खुलासा
फैंस को नहीं पसंद आया श्रीजिता डे का बर्ताव
श्रीजिता डे टीवी सीरियल ‘उतरन’ में नजर आई थीं। इस शो के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। वह ‘बिग बॉस’ में भी अच्छा खेल रही थीं लेकिन लड़ाई के दौरान उन्होंने गोरी नागोरी को स्टैंडर्डलेस कहा और उनकी पढ़ाई का मजाक उड़ाया जो लोगों को पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस की ये गलती उनके इविक्शन का कारण बनीं और उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। बिग बॉस सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और वूट पर प्रसारित होता है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।