Bigg Boss 16: श्रीजिता डे की वाइल्डकार्ड एंट्री से खौला टीना दत्ता का खून
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे की वाइल्डकार्ड एंट्री से खौलान टीना दत्ता का खून
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे की वाइल्डकार्ड एंट्री से खौलान टीना दत्ता का खून
Bigg Boss 16: टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के आने वाले एपिसोड में वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है, जिसके बाद शो में कई धमाके हो सकते हैं। मेकर्स ने इसकी एक झलक फैंस के साथ साझा कर दी है।
लेटेस्ट प्रोमो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब शो में एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने वाला है। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) जो ‘बिग बॉस 16’ से बेदखल होने वाली पहली प्रतियोगी थीं, वो पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री कर रही हैं।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर लेटेस्ट प्रोमो को शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। प्रोमो की शुरुआत में सारे कंटेस्टेन्ट्स को एक जगह बैठे देखा सकता हैं। सभी टीवी स्क्रीन्स को ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cl4E40HjkI-/?utm_source=ig_web_copy_link
जिसके बाद स्क्रीन पर लाइट आती है और लोगो को पता चलता है कि श्रीजिता वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री कर रही हैं। ये जानने के बाद कई लोग खुश होते हैं तो कई उनके आने से नाखुश भी नजर आते हैं।
क्लिप में बिग बॉस कहते है, ‘श्रीजिता! लौट आई है वो, चुकता करने पुराने हिसाब।’ बाद में श्रीजिता टीना को कहती हैं कि आप घर में नेगेटिव एनर्जी ला रही हैं, जिसे सुन टीना गुस्सा हो जाती हैं और बोलती हैं कि ऐसा सिर्फ आपको लगता है। फिर टीना को बिग बॉस से ये कहते भी सुना जा सकता है कि ‘मेरी खुशी बर्दाशत नहीं हो रहा था क्या आपको बिग बॉस’।
वीडियो के लास्ट में दोनों के बीच का टकराव भी देखा जा सकता है। श्रीजिता टीना को जलाने के लिए शालीन को गले लगाती हैं, जिसे देख बाकी घर वालों को भी मजे लेते देखा जा सकता है। वहीं क्लिप को शेयर करते हुए कलर्स ने इसे कैप्शन दिया है- ‘दोबारा करने बिग बॉस के घर में एंट्री, आ रही है श्रीजिता बनकर वाइल्डकार्ड।’
प्रोमो को देख फैंस भी अब अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे बीबी से नफरत है क्योंकि वे बिना किसी कारण के निमृत का समर्थन करते हैं।’ दूसरे ने कहा- ‘टीना दत्ता तो गई अब।’ एक अन्य ने कहा- ‘किसी प्रतियोगी का पक्ष ले रहा है.. रियलिटी शो लग ही नहीं रहा है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: