Bigg Boss 16: रियालटी शो बिग बॉस में लड़ाई झगड़ा होना काफी आम बात है। हर सीजन में सदस्यों को आपस में भीड़ते देखा जा चुका है। अभी बिग बॉस का 16 सीजन चल रहा है, जिसमें एक बार नहीं कई बार सदस्यों को आपस में लड़ते हुए देखा गया है।
हाल ही में घर के अंदर शालिन भनोट और एमसी स्टेन के बीच में जोरदार का झगड़ा देखने को मिला, जहां शालीन के गाली देने पर स्टेन ने उनको मारने की धमकी दी। वहीं अब इसपर शालीन के माता-पिता ने शो के निर्माताओं को एक खत लिख कर अपनी चिंता बताई है।
इस वीडियो पर हो रहा बवाल
शालीन के पिता ने निर्माताओं से पूछा है कि एमसी स्टेन ने शालीन को जान से मारने की धमकी दी, इस फुटेज को टेलीविजन पर क्यों दिखाया गया। एमसी स्टेन के फैंस द्वारा शालीन और उनके परिवार को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है। जिस वजह से उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।
शालीन के माता-पिता ने कही ये बात
शालीन के माता-पिता ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए शालीन के इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक पत्र साझा किया। साथ में उन्होंने कैप्शन दिया है, आइए प्रतियोगिता को स्वस्थ और सुरक्षित रखें।” पत्र में लिखा है, ‘बिग बॉस परिवार के लिए, नमस्ते और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, आप सभी हमारे बेटे शालिन पर बरस रहे हैं।” शालीन ने इस अद्भुत यात्रा के लिए साइन अप किया है, जिसमें बहुत सारी चुनौतियां हैं। हमें यकीन है कि वह दिलों और प्यार के विजेता के रूप में उभर कर सामने आएगा।’
आगे उन्होंने ने लिखा- ‘हालांकि, हम चिंतित हैं! कल रात हमारे बेटे को राष्ट्रीय टेलीविजन पर जान से मारने की धमकियां मिलना चिंताजनक है। एपिसोड के बाद से, फैंस के माध्यम से धमकियों का आना जारी है और हमें आश्चर्य है कि यह कैसे ठीक है? यह एक रियलिटी शो है, लेकिन इस पर दिन का अंत, यह मनोरंजन के लिए है। हम इस सब में जीवन और मृत्यु की धमकी क्यों ला रहे हैं?
हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और हम जानना चाहते हैं कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी जाती है? हम अपने बेटे के लिए, उसकी सुरक्षा के लिए और अपने परिवार के सुरक्षा के लिए चंतित हैं। हमारे लिए हमारे बेटे की खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है… शालिन के मम्मी और डैडी से।’
क्या है पूरा मामला
हाल ही में शालिन और एमसी स्टेन के बीच बिग बॉस 16 के घर में झगड़ा हुआ था। नॉमिनेशन टास्क के दौरान एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को नॉमिनेट किया और दोनों में कहासुनी हो गई। शालिन बहस में कूद पड़े और एमसी स्टेन ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी।
इसके बाद शालीन स्टेन के माता-पिता को भी बहस में घसीटा लाते हैं। एमसी स्टेन को उनकी ओर यह कहते हुए देखा गया, ‘मा-बाप पे मत जा (मेरे माता-पिता के बारे में बात मत करो)।’ उसने शालिन को और धमकी दी, ‘मेरे सारे दोस्त यह देख रहे हैं, तुम जीना चाहते हो या नहीं?’। इसके बाद ही शालीन के माता-पिता को धमकियां मिलनी शुरु हुई।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines