Bigg Boss 16: रियलटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में एक ऐसा भी मोड़ आता है, जब सदस्यों को अपने-अपने घरों से संदेश मिलते हैं। वो पल घर में रहने वाले सभी लोगों के लिए काफी खास होता है।

विज्ञापन

मेकर्स ने अपने आने वाले एपिसोड के प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें शालीन और निमृत अपने घर से आऐ खत को पढ़ भावुक होते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट प्रोमो को फैंस के साथ साझा कर दिया है। क्लिप के शुरुआत में हम शालीन को रोते देख सकते हैं। शालीन अपने पापा से मिले, खत को पढ़ना चाहते हैं और कहते हैं कि ‘मेरे को देखना है घर से चिठ्ठी आई है और कुछ दिख नहीं रहा।’ इसके बाद निमृत भी रोते हुए अपने पापा की चिठ्ठी पढ़ती हैं और बोलती हैं कि ‘पापा हमेशा कहते हैं कि ‘बेटा तुम बढ़े चलो।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CmLRAtsjmAP/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

फिर क्लिप के लास्ट में शालीन को दिखाया जाता है, खत में उनके पापा कहते हैं कि खूब हंसो, इंजॉय करो, जिसपर वो कहते हैं कि ‘यहां कोई करने नहीं देता पापा।’ लास्ट में शालीन को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘पापा बोलते हैं शेर है तू, शेर रोते नहीं।’

वीडियो पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को साझा करते हुए कलर्स ने कैप्शन दिया है, अपनों की चिट्ठी पढ़कर हुए घरवाले भावुक। नीचे दी गई टिप्पणियों में उन्हें खुश करें। वहीं अब वीडियो के सामने आते ही शो के फैंस भी इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘लेटर में स्क्रिप्ट आई है।’ दूसरे ने कहा- ‘डटे रहो निम्मी।’ एक अन्य ने कहा- ‘स्क्रिप्ट होगी इनके लिए, लेटर नहीं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ