Bigg Boss 16: शालिन भनोट और सुंबुल तौकीर की नजदीकियां महज है स्ट्रैटेजी? मान्या सिंह ने लगाए ये आरोप

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर की नजदीकियां महज है स्ट्रैटेजी? मान्या सिंह ने लगाए ये आरोप

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर की नजदीकियां महज है स्ट्रैटेजी? मान्या सिंह ने लगाए ये आरोप

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ने शुरू होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही घर में दोस्ती, दुश्मनी और झगड़ों का दौर भी शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच में घर में एक नई जोड़ी भी बनती नजर आ रही है।

विज्ञापन

बीबी हाउस में शालिन भनोट और सुंबुल तौकीर (Shalin Bhanot & Sumbul Touqeer bonding) की बॉन्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। लेकिन साथ ही उनपर आरोप भी लगने लगे हैं। हाल के एपिसोड में मान्या सिंह को यह कहते हुए सुना गया कि सुंबुल और शालिन, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की केमिस्ट्री को कॉपी करने के लिए एक नकली रिश्ता दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “आपको किसी का पल्लू, हाथ पकड़ के आगे जाने की क्या ज़रुरत है। दम है तो अपने दम पर आगे बढ़ो ना। सबको यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बनना है। पर वो दोनों रियल थे, उनके इमोशन्स रियल थे, वो दोनो एक दूसरे के लिए जान देने के लिए भी रेडी थे।” मान्या ने आगे जोड़ा, “वे यह नहीं समझते हैं कि आखिर में, कोई एक ही व्यक्ति शो जीतेगा।”

विज्ञापन

इस बीच, टीना दत्ता ने पिछले एपिसोड में शालिन से पूछा कि क्या उनके और सुंबुल के बीच कुछ पक रहा है? शालिन चौंक गए और उन्होंने हंसते हुए इन रूमर्स को नकार दिया। उन्होंने टीना से कहा कि उनके और सुंबुल के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है क्योंकि वो उनसे उम्र में छोटी हैं। शालीन ने कहा, “नहीं यार वो बच्ची है, ये कहां से आया।”

विज्ञापन

इस बीच, जब टीना और शालिन बात कर रहे थे, तब सुंबुल आती हैं और शालीन थोड़ा ऑकवर्ड हो जाते हैं। वह सुंबुल को यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह क्या सोच रहे थे। तभी, सुंबुल ने शालिन का हाथ पकड़ा और अपने माथे पर रख दिया, इस पर बाकी दोनों मुस्कुराने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ