Bigg Boss 16 Promo: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 16 के फिनाले का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इस दौरान शो के घर में टॉप पांच कंटेस्टेंट हैं और इनमें से कोई एक शो की ट्रॉफी को लेकर घर से बाहर जाएगा।
इस बीच शो के घर में भी पूरी उथल-पुथल मची है और अब शो में फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
जर्नलिस्ट ने पूछे सवाल
शो में मीडिया की एंट्री के बाद जब एक जर्नलिस्ट ने सभी टेस्टेंट से सवाल किया, तो शालीन भनोट शो में एमसी स्टेन के इशारों से परेशान हो गए और उनपर भड़के हुए दिखे। इन दोनों का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
सामने आया शो का नया प्रोमो
बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शो के घर में मौजूद कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सामने आए वीडियो में एक जर्नलिस्ट शिव से सवाल करती है कि क्या आपको लगता है कि साजिद खान घर में भी डारेक्टर थे और आप उनके एक्टर। क्योंकि उनके जाने से आप भी दिखना बंद हो गए।
स्टेन पर भड़के शालीन भनोट
इसके साथ ही एक जर्नलिस्ट ने अर्चना गौतम से भी उनकी लड़ाइयों पर सवाल किया। इसके बाद शालीन भनोट का नंबर आता है और जब जर्नलिस्ट उनसे सवाल पूछती है कि कि आपके लिए मास्टर स्ट्रोक क्या था। टीना से संबंध बनाना या वो ब्रेकअप जो आपको यहां तक ले आया। जैसे ही शालीन इसका जवाब देते हैं, तो एमसी स्टेन दूसरी तरफ से अपने फेस पर हाथ रख कर अजीब अजीब एक्सप्रेशन बनाने लगते है और स्टेन की इस बात पर शालीन भनोट भड़क जाते हैं।
बहस ने लिया लड़ाई का रूप
इसके बाद प्रोमो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट एमसी स्टेन से कहते है कि मैं तेरे टाइम पर बोलता हूं क्या, मुझे बोलने दे ना। इसके बाद शालीन की बात का जवाब देते हुए शिव ठाकरे कहते हैं कि कि हम तो फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इसके बाद जब मीडिया चली जाती है, तो ये बहस लड़ाई में बदल जाती है।
और पढ़िए – Kangana Ranaut: पीछा करने वालों को धाकड़ कंगना रनौत की धमकी… कहा- ‘घर में घुसकर मारूंगी’
एक-दूसरे पर चीखे शालीन और स्टेन
इसके बाद प्रोमो में देखा जा सकता है कि किचन एरिया में एमसी स्टेन शालीन से पूछते हैं कि तुम मुझ पर चिल्लाए क्यों? जिसका जवाब देते हुए शालीन कहते हैं कि मुझे लग रहा था कि तू मुझे देखकर ऐसे कर रहा था। इसके बाद एमसी स्टेन कहते हैं कि मुझे यह विक्टिम वाला गेम पसंद नहीं है। और दोनों के बीच की ये बहस लड़ाई का रूप ले लेती है और दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगते हैं। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines