Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का ‘फैमिली वीक’ शानदार चल रहा है। अब तक कई सदस्यों के घरवालों ने शो में एंट्री ली है और उन्हें अगले गेम के लिए गाइड किया है। अपकमिंग एपिसोड में श्रीजिता डे के मंगेतर माइकल एंट्री लेने वाले हैं, जिसका एक प्रोमो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है।
श्रीजिता के मंगेतर के साथ अर्चना की मस्ती का देखें वीडियो
कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस क्लिप में माइकल एंट्री लेते वक्त अपनी मंगेतर श्रीजिता डे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। माइकल को देखकर कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा हो जाता है। इतना ही नहीं अर्चना माइकल को एक फेमस डायलॉग बोलना भी सिखाती हैं।
माइकल ने बोला यह मशहूर डायलॉग
लेटेस्ट प्रोमो में अर्चना गौतम कहती नजर आ रही हैं, ‘मेरी फैंटेसी विदेशी से बात करना थी।’ माइकल अर्चना को अपने पास बैठने के लिए कहते हैं। मजा तो तब शुरू होता है जब अर्चना उसे अपना फेमस डायलॉग सिखाती है। अर्चना कहती हैं, ‘मारते-मारते तुझे और बनाऊंगी।’ इस डायलॉग को माइकल भी बखूबी बोलते हैं। माइकल के मुंह से ये डायलॉग सुनकर अर्चना गौतम जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
बिग बॉस-16 का प्रोमो देख लोगों की हंसी छूटी
ये प्रोमो फैंस का बज काफी हाई कर रहा है। एक यूजर ने क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘अगर अर्चना न हो शो में तो ये फ्लॉप है। आप उससे नफरत करते हैं… उससे प्यार करते हैं, लेकिन आप इस सीजन में एकमात्र मनोरंजन के कारण को नजरअंदाज नहीं कर सकते।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस एपिसोड की लाइमलाइट भी अर्चना ने ली है… बहन हमें दूसरों को देखने दें।’ वहीं एक अन्य लिखती हैं, ‘कोई नहीं अर्चना को रोक सकते हैं।’
माइकल को देख किस करने लगीं श्रीजिता डे
श्रीजिता डे के मंगेतर माइकल बीपी की घर में बड़े ही अलग अंदाज से एंट्री लेते हैं। वह घर के दरवाजे पर एक पानी के ग्लास को अपने पैर से गिराते हैं जो एक शादी के बाद की रश्म है। इसके साथ ही जैसे ही बिग बॉस श्रीजिता डे को रिलीज करते हैं, वह सीधा माइकल की गोद में कूद जाती हैं और उन्हें किस भी करती हैं। इस बीच उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines