Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′(Bigg Boss 16) में आए दिन किसी ना किसी को टूटते हुए देखा जाता रहा है।
कोई अपने दोस्त से धोखा खाता है, तो किसी का प्यार इस घर में आकर कमजोर पड़ जाता है, तो कोई अकेलेपन के कारण रोता दिखाई देता है।
इस बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया की हिम्मत टूटती दिखाई दे रही है।
और पढ़िए – Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर
बिग बॉस के घर में टूटीं निमृत
कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किए लेटेस्ट प्रोमो में देखा सकता है कि निमृत बुरी तरह से रो रही हैं। प्रोमो में, निमृत बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं और अब्दु टिश्यू पेपर से उनके आंसू पोंछ रहे हैं। साजिद उनके सामने दूसरे बिस्तर पर बैठे हैं और वो उनसे बात कर रही है।
क्लिप में निमृत कहती हैं, ‘मैं बहुत परेशान हूं और थक चुकी हूं कि लोग मुझसे कहते हैं, ‘तुम बहुत कमजोर हो’। जब 50 लोग आके 50 चीजें बोल जाते हैं, मुझसे इतनी बातें कहते हैं। आज पहली बार मैं आपको बता रही हूं कि मुझे आपकी जरूरत थी। आप कहां थे? मैं आपके लिए दूसरी नंबर पर आती हूं। आपके पास मेरे लिए पर्याप्त समय नहीं है।’
प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने इसे कैप्शन दिया, निमृत की आंखें हुईं नम, आखिरी किस बात का हुआ है उसे गम। आपको बता दें, निमृत कौर अहलूवालिया उन चार ‘बिग बॉस 16’ प्रतियोगियों में शामिल हैं जिन्हें इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
और पढ़िए – Drishyam 2 Box office Collection Day 20: लगातार जारी है ‘दृश्यम 2’ का कहर
नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
वहीं प्रोमो सामने आने के बाद शो के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘निम्रत नकली है, ओवरएक्टिंग बहुत करती है।’ दूसरे ने लिखा- ‘इसका फिर शुरू हो गया, इस बार बिल साजिद पे फट गया।’ एक अन्य ने कहा- ‘चलो हमदर्दी के लिए रोना शुरू, एलिमिनेशन से बचने के लिए कितना नाटक।’
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines