मुंबई: जब से साजिद खान (Sajid Khan) के बिग बॉस 16 (Big Boss 16) में आने की खबर सामने आई है, तब से लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग मेकर्स के इस फैसले से काफी नाराज हैं, क्योंकि साजिद खान पर कई महिलाओं के द्वारा #MeToo का आरोप लगाया जा चुका है।
गौरतलब हो कि, साजिद अपनी फिल्मों में काम देने के बदले में एक्ट्रेसेज को गलत और असहज डिमांड्स किया करते थे। शो में साजिद की एंट्री पर जहां कुछ एक्ट्रेसेज ने उन्हें चियर किया, तो वहीं बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने इन एक्ट्रेस और बिग बॉस के मेकर्स को खरी खोटी सुनाई है।
वहीं सिंगर सोना महापात्रा ने भी नेशनल रियलिटी शो में एक ऐसे शख्स जिसपर #MeToo कैंपेन के दौरान गंभीर आरोप लगे थे उसे एंट्री देने को लेकर विरोध जताया है। आपको बता दें ये दोनो हस्तियां बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं अब कथित पीड़िता और एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi protest against Sajid Khan) ने इसके विरोध में बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया है।
मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने #MeToo के द्वारा खुलकर साजिद के साथ अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि साजिद से उनकी मुलाकात फिल्म “हमशकल्स” (Humshakals) को लेकर हुई थी और साजिद उनसे कपड़े उतारने की बात कही थी। मंदाना ने आगे जोड़ा, साजिद ने उनसे कहा कि “अगर मुझे वह पसंद आया जो मैं देखता हूं, तो आपको वो रोल मिल सकता है।”
मंदाना के अलावा सलोनी गौर, अहाना कुमरा सहित कई अन्य लोगों ने भी साजिद खान के साथ अपने अनुभवों के बारे में बात की है। जब से बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई है तब से लोगों का गुस्सा बढ़ा हुआ है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए मंदाना ने कहा कि -“ईमानदारी से कहूं तो, मैं उन्हें फिर से सुर्खियों में देखकर हैरान नहीं हूं। लोगों के लिए जीवन ऐसा हो गया है कि मैं अपना सिर भी रेत के नीचे रख सकती हूं। अगर इससे मुझे फायदा होने वाला है और मैं पैसा कमा सकती हूं, तो कौन परवाह करेगा? इससे पता चलता है कि भारत और कई अन्य देशों में MeToo कैंपेन वास्तव में कहीं भी क्यों नहीं पहुंचा।” फिल्हाल एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम हैंडल भी प्राइवेट कर लिया है।
अभी पढ़ें – Alia Bhatt Baby Shower: आलिया की गोदभराई में शामिल हुआ पूरा कपूर और भट्ट परिवार, देखें इनसाइड पिक्स
आगे मंदाना ने कहा, “इससे मुझे दुख होता है। सच कहूं तो यही वजह है कि मैंने पिछले सात महीनों से काम नहीं किया है। मैं अब और काम नहीं कर रही हूँ। मैं किसी ऑडिशन में नहीं गई। मैं बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती। मैं ऐसी इंडस्ट्री से नहीं जुड़ना चाहती जहां महिलाओं का सम्मान न हो।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines