Bigg Boss 16 Latest Promo: सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियालटी शो ‘बिग-बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में एक बार कुछ दमदार ट्विस्ट्स आने वाले हैं। एक बार फिर से शालीन (Shalin Bhanot) और सुंबुल को (Sumbul Touqeer) आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो ने सोशल मीडिया पर बज्ज हाई कर दिया है।
शालीन सुंबुल की लड़ाई
कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपकमिंग एपिसोड से एक प्रोमो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत में शालीन और सुंबुल (Shalin & Sumbul Fight) को एक साथ घर के अंदर देखा जा सकता है। शालीन को सुंबुल से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि इस घर में आप, ‘मैं और टीना ही सबसे ज्यादा ताकतवार हैं, जिसके बाद सुंबुल शालीन पर भड़कते हुए कहती हैं कि मैंने आंख बंद करके आपका साथ दिया मुझे क्या मिला,बेइज्जती।’
क्लिप में भड़कीं सुंबुल
क्लिप में आगे देखा जा सकता है कि शालीन उनको समझा रहे हैं। साथ ही वो ये भी कहते हैं कि ‘मैं ये बोल रहा हूं कि जब कोई उंगली उठाता है तो अपनों के साथ खड़े रहते हैं।’ इसके बाद सुंबुल उनपर तंज कस्ते हुए कहती हैं कि ‘मुझे मत बताओ कि अपनों के साथ कब खड़ा होना है, मैं उनके साथ खड़ी रहती हूं, जो मेरे साथ खड़े हों, जो मेरी धज्जियां उड़ा दें, पूरी दूनिया के सामने, मैं उनके साथ खड़ी नहीं रहूंगी कभी।’
पिता की सीख आई सुंबुल के काम
इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया, जिसमें सुंबुल को कनफेशन रूप में अपने पिता से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में सुना जा सकता है कि सुंबुल उनसे कहते हैं कि, ‘अब टीना और शालीन को उनकी औकात दिखाई बेटा नेशनल टीवी पर।’ इस पर सुंबुल अपने पिता से कहती हैं, ‘आप जो बोल रहे हैं ना मैं वो ही करूंगी।’
सलमान लगा चुके है सुंबुल को फटकार
इससे पहले वाले एपिसोड में सलमान सुंबुल को फटकार लगाते हुए दिखे थे। घर का माहौल देख ऐसा लग रहा है कि इन तीनों के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है। कौन किससे प्यार कर रहा है, ये तो पता नहीं पर अक्सर शालीन को लेकर टीना और सुंबुल के बीच घमासान देखने को मिलता है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
लेटेस्ट प्रोमो को देख शो के फैंस ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘फिर से शालीन आया सुंबुल के पीछे । मैनिपुलेट कर रहा है।’ दूसरे ने कहा- फाइनली कुछ समझी ये लड़की।’ एक अन्य ने कहा- ‘पहली बार सही कहा इसने।’ ऐसी कई प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines