Kamya Punjabi Reaction On Nimrit Kaur Ahluwalia Eviction: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों अपने अंतिम दौर में चल रहा हैं और शो के फिनाले में अब महज कुछ ही दिन रह गए। साथ ही शो के फिनाले से महज 6 दिन पहले ही निमृत कौर अहलूवालिया का पत्ता शो से कट गया।
निमृत कौर अहलूवालिया के शो से बाहर होने पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं, जिसमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने भी निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) के इविक्शन पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
काम्या ने किया ट्वीट
बता दें कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से निमृत के इविक्शन के बाद काम्या पंजाबी ने कई ट्वीट किए, जिसमें पहले ट्वीट में उन्होंने ने एक्ट्रेस को टॉप पांच का सदस्य बताया है, लेकिन दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘आप निश्चित रूप से टॉप 5 के हकदार थीं लेकिन आपने इस घर में सच्चे दोस्त पाए हैं जो बहुत ही कम होता है।
यूजर्स ने इविक्शन को बताया बायस्ड
आप अपने और अपने दर्शकों के प्रति सच्चे थे। आपके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान निमृत कौर अहलूवालिया।’ इतना ही नहीं काम्या ने आगे लिखा कि ‘खेल गए बिग बॉस आप बहुत ही चालाक हो ब्रो।’ काम्या के किए गए इन ट्वीट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, साथ ही निमृत के फैंस ने भी इस इविक्शन को बायस्ड बताया है।
12 फरवरी को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस में फिनाले से पहले बहुत हलचल मची है और सभी फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शो का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा, जिसमें पांच कंटेस्टेंट जगह बना चुके हैं। बिग बॉस16 के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी पहुंच गई हैं और अब इनमें से कौन शो का विनर होगा सभी को इसका इंतजार है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines