Bigg Boss 16: श्रीजिता डे, मान्या सिंह और गोरी नागोरी के बाद, बिग बॉस 16 के घर से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो चुका है और वो है गोम सिंह विग (Gautam Singh Vig)। उन्होंने बाहर आने के बाद मीडिया में कई बयान दिए। हाल ही में उन्होंने घर में उनकी सबसे अच्छी दोस्त रहीं सौंदर्या को लेकर नसीहत दी थी। गौतम ने कहा था कि वो चाहते हैं कि सौंदर्या शालीन से दूर रहें।
अब उन्होंने शालीन और टीना के रिश्ते को लेकर भी अपनी टिप्पणी दी है। कुछ समय पहले अभिनेता ने कहा था कि शो में उनका और सौंदर्या शर्मा का रिश्ता केवल कैमरों के लिए नहीं था। लोगों ने उन्हें बहुत जल्दी कपल का टैग दे दिया था। लेकिन वो दोनों एक दूसरे के प्रति असल थे। वहीं अब उन्होंने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है कि वो कितना वास्तविक है।
टीना और शालीन भनोट का रिश्ता
एक निजी टेब्लॉयड के साथ बातचीत के दौरान गौतम सिंह विग से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट और टीना दत्ता का रिश्ता नकली है? इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए, अभिनेता ने कहा, “यह एक शुद्ध पीआर स्ट्रैटेजी है। यह पूरी तरह से नकली है और हर सदस्य ऐसा ही सोचते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से वह उसके साथ व्यवहार करते हैं। आपको पता है, शालीन ने पहले हफ्ते में टीना के साथ रहने के लिए मुझे टीना के नाम की सिफारिश की और खेल मुझे मजबूत बना देगा और जो कुछ भी… अब वह उसके साथ है तो आप सोच सकते हैं कि उसकी किस तरह की मानसिकता है। यह पूर्ण रूप से नकली है।”
अपने और सौंदर्या के रिश्ते पर बोले गौतम
अपने और सौंदर्या शर्मा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए गौतम सिंह विग ने कहा, “देखिए मुझे वास्तव में किसी को अपना प्यार साबित करने की ज़रूरत नहीं है। मैंने ऐसा कभी नहीं किया, सौंदर्या को भी नहीं, क्योंकि ये मेरी भावनाएं हैं, मेरी। मैं केवल उतना ही अपना काम कर सकता हूं जितना मैं कर सकता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे बीच कुछ झगड़े भी हुए और मुझे लगता है कि जहां सच्चाई है वहां झगड़े हैं, वहां प्यार है, बहुत सी चीजें हैं। मुझे लगता है कि वह इतनी स्मार्ट है कि अगर उसे लगता कि यह असली नहीं है तो वह मुझे पहले दिन ही बाहर कर देती।”
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines